नई दिल्ली, Today Gold Price | अगर आप भी हाल फिलहाल में सोने और सिल्वर में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं. आज मंगलवार 27 जनवरी को सुबह ही सोने की कीमतें नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है. अमेरिकी डॉलर के कमजोर होने और अमेरिकी फेडरल रिजर्व बैंक की तरफ से ब्याज दरों में कटौती की आशंका की वजह से सोने और चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है. आज हम आपको वर्तमान कीमतों के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

सोने और चांदी की कीमतों में बंपर उछाल
पिछले 2 वर्षों की बात की जाए तो सोने की कीमतों में दुगने से ज्यादा बढ़ोतरी दर्ज की गई है. यह बाजार में डर का ऐतिहासिक संकट बना हुआ है, इस साल अब तक कीमतों में 17 परसेंट से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की जा चुकी है. लगातार सातवें दिन बढ़त के साथ सोना $5000 प्रति औस के ऊपर कारोबार कर रहा है.
चांदी की कीमतों की बात की जाए तो मार्च वायदा की कीमत 20 हजार रुपये से ज्यादा बढ़कर 3 लाख 54 हजार के आंकड़े को पार कर गई है. सोने की कीमतों में भी 4000 से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. इसके बाद, कीमत 1 लाख 60 हजार के करीब पहुंच गई है.
इस वजह से हो रही कीमतों में बढ़ोतरी
आमतौर पर ज्वेलरी के लिए 22 कैरेट सोने का इस्तेमाल किया जाता है. 22 कैरेट सोने की कीमत 140000 से ज्यादा पर व्यापार कर रही है. जब भी आप गोल्ड खरीदे तो हॉलमार्क का विशेष ध्यान रखें. पिछले कुछ दिनों से लगातार सोने और चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है.
इसकी प्रमुख वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार में हो रही हलचलों को भी माना जा रहा है. आने वाले समय में सोने और चांदी की कीमतें और भी नया रिकॉर्ड कायम कर सकती है.