बिजनेस डेस्क | अगर आप भी हाल फिलहाल में शेयर बाजार (Share Market) में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए काफी खास होने वाली है. आज 27 जनवरी से कस्तूरी मेटल कंपोजिट का आईपीओ ओपन हो गया है. इस कंपनी का आईपीओ महज 2 दिन अर्थात 29 जनवरी तक ही ओपन रहने वाला है. आज हम आपको लिस्टिंग से लेकर जीएमपी तक के बारे में जानकारी देने वाले हैं.
शेयर बाजार का IPO
जानकारी देते हुए बताया गया कि आईपीओ का साइज 17.61 करोड रुपए है. कंपनी की तरफ से 28 लाख प्रेशर शेयर जारी किए जाएंगे. यह आईपीओ पूरी तरह से फ्रेश शेयर पर बेस्ड होने वाला है. मौजूदा समय में निवेशक एक भी शेयर को सेल नहीं कर रहे हैं. शेयर का प्राइस बैंड 61 रुपए से 64 रुपए प्रति निर्धारित किया गया है.
रिटेल निवेशकों को एक साथ कम से कम दो लॉट पर दावा लगाना होगा यानी कि उन्हें कम से कम 256000 रुपये आईपीओ में इन्वेस्ट करने होंगे. यह एक एसएमई सेगमेंट का आईपीओ है, इसकी लिस्टिंग बीएसई एमएसई में ही होगी.
लिस्टिंग से जीएमपी तक की जानकारी
एंकर निवेशकों के लिए 23 जनवरी को ही यह आईपीओ ओपन हो गया था. एंकर निवेशकों के लिए जारी किए गए 50% शेयर का लॉकइन पीरियड 30 दिन का होने वाला है. जब भी आप शेयर बाजार में निवेश करें तो एक बार उसे जुड़े हुए जरूरी नियम और शर्तों को अवश्य पढ़ ले.
अभी तक जीएमपी जीरो पर ही है, इस आईपीओ को लेकर ग्रे मार्केट में फिलहाल किसी प्रकार की कोई भी हलचल देखने को नहीं मिल रही है. हालांकि, अभी तक कंपनी की तरफ से लिस्टिंग को लेकर भी जानकारी स्पष्ट नहीं की गई है.
डिस्क्लेमर: शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है. Haryana E Khabar निवेश करने से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह लेने की गुजारिश करता है.
