हरियाणा में बजट सत्र की तैयारियों ने पकड़ा जोर, CM सैनी ने बुलाई कैबिनेट मीटिंग

चंडीगढ़ | हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई गई है. 2 फरवरी को यह बैठक चंडीगढ़ स्थित हरियाणा सिविल सचिवालय में आयोजित होगी. मंत्रिमंडल की इस बैठक में हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र की तारीख की घोषणा हो सकती है. इस बार राज्य सरकार की योजना बजट सत्र जल्दी शुरू करने की है.

CM Nayab Saini Meeting

हरियाणा में बजट सत्र की तैयारी

संभावना जताई जा रही है कि 22 फरवरी के बाद किसी भी समय बजट सत्र शुरू हो सकता है. विधानसभा सचिवालय की तैयारियों से लग रहा है कि बजट सत्र 23 फरवरी अथवा 26 फरवरी से शुरू हो सकता है. हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक दो फरवरी को शाम 4 बजे बुलाई गई है. इस बैठक का परिपत्र चीफ सेक्रेटरी अनुराग रस्तोगी के हस्ताक्षर से जारी किया गया है. बतौर वित्त मंत्री मुख्यमंत्री नायब सैनी दूसरी बार वित्त वर्ष 2026- 27 का बजट पेश करेंगे.

इन विषयों पर होगी चर्चा

इस बार 4 मार्च को होली पर्व है. प्रदेश सरकार की कोशिश इस त्यौहार से पहले ही हरियाणा का बजट पेश करने की रहेगी. पिछला इतिहास कहता है कि कम से कम 12 सीटिंग हर बजट सत्र में होती हैं. इस बार 14 सीटिंग होने की संभावना है.

यह भी पढ़े -  HTET 2025 परीक्षा केंद्रों को लेकर बड़ा अपडेट, 3 दिन में भेजनी होगी भवनों की सहमति

बजट पेश होने के बाद उस पर चर्चा के लिए विधायकों की कमेटियां भी बनाई जाएगी. राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में बजट सत्र शुरू होने की सिर्फ तारीख तय की जाएगी. बजट सत्र कितनी अवधि तक चलेगा, इसका फैसला हरियाणा विधानसभा की बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक में किया जाता है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.