रोहतक- रेवाड़ी पैसेंजर ट्रेन के संचालन समय में हुआ बदलाव, फटाफट चेक करें नई टाइमिंग

रोहतक | हरियाणा के रोहतक से रेवाड़ी के बीच आवागमन करने वाले यात्रियों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. बता दें कि रेलवे ने रोहतक- रेवाड़ी- रोहतक पैसेंजर ट्रेन के संचालन समय में आंशिक बदलाव कर दिया है. अब यह ट्रेन 30 जनवरी से नए समयानुसार संचालित होगी.

Train

रोहतक में यात्रियों को मिलेगा फायदा

ट्रेन नंबर 54020, रोहतक- रेवाड़ी पैसेंजर ट्रेन अब रोहतक रेलवे स्टेशन से रात को सवा 8 बजे की बजाय 08.35 बजे रवाना होगी और रेवाड़ी स्टेशन पर रात 09.50 की बजाय 10.20 बजे पहुंचेगी. 30 जनवरी से इस ट्रेन के संचालन समय में बदलाव हो जाएगा. इस बदलाव से देर शाम रोहतक से रेवाड़ी आने वाले कामगार यात्रियों को फायदा पहुंचेगा.

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि रात को रेवाड़ी स्टेशन पर ठहराव करने के बाद यह ट्रेन वापसी में सुबह 05.05 बजे रोहतक के लिए रवाना होती है. दोनों शहरों के बीच नौकरीपेशा लोगों और स्टूडेंट्स के लिए यह ट्रेन काफी फायदेमंद साबित हो रही है.

यह भी पढ़े -  रेवाड़ी से खाटूश्याम जाने वालों को राहत, रेलवे ने बढ़ाई ट्रेन सेवा

यह रहेगी नई टाइमिंग

कैप्टन शशि किरण ने बताया कि ट्रेन नंबर 54020, रोहतक से 08.35 बजे रवाना होकर 08.43 बजे अस्थल बोहर, 08.55 बजे डीघल, 09.09 बजे झज्जर, 09.20 बजे माछरौली, 09.32 बजे पालहावास, 09.43 बजे गोकलगढ़ और 10.20 बजे रेवाड़ी स्टेशन पर पहुंचेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.