शेयर बाजार की इस महारत्न कंपनी के निवेशकों को मिलेगा अंतरिम डिविडेंड का लाभ, 5 साल में डबल हुआ पैसा

बिजनेस डेस्क | अगर आप भी हाल फिलहाल में शेयर बाजार में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आज की यह खबर आपके लिए काफी खास होने वाली है. आज हम आपको एक ऐसी कंपनी के बारे में जानकारी देने वाले हैं जिसके शेयर्स इन दिनों काफी शानदार प्रदर्शन कर रहे है. हम महारत्न कंपनी गेल इंडिया के बारे में बातचीत कर रहे हैं.

Share Market Up

आज बुधवार को कंपनी के शेयर्स की कीमतों में चार परसेंट से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. इसके बाद, कीमत 166 रुपए से ज्यादा पर पहुंच गई है.

शेयर बाजार के निवेशकों को लाभ

हाल ही में कंपनी की तरफ से अपने शेयरधारकों को अंतरिम डिविडेंड बांटने की तैयारी भी शुरू कर दी गई है जिससे इस कंपनी के निवेशक भी काफी खुश दिखाई दे रही है. जानकारी देते हुए बताया गया कि कंपनी अपने निवेशकों को जल्द ही अंतरिम डिविडेंड का लाभ देने वाली है. इससे पहले भी महारत्न कंपनी गेल इंडिया अपने निवेशको को पांच बार बोनस शेयर का बड़ा तोहफा दे चुकी है.

पिछले 5 साल में कंपनी के शेयर्स की कीमतों में हंड्रेड परसेंट से ज्यादा का इजाफा दर्ज किया गया है. अगर आपने भी 5 साल पहले इस कंपनी में निवेश किया होता तो आपके पैसे अब तक डबल हो गए होते.

2008 में हुई थी कंपनी की शुरुआत

पिछले 1 साल की बात की जाए, तो इस कंपनी के शेयर्स लगभग फ्लैट रही है. 52 हफ्तों का कंपनी का हाई प्राइस 202.65 रुपये और लॉ प्राइस 150.60 रहा है. इस कंपनी की शुरुआत साल 2008 में हुई थी. तब से लेकर अब तक पांच बार निवेशकों को बोनस शेयर का बड़ा तोहफा मिल चुका है. पहली बार कंपनी ने 2008 में ही अपने योग्य निवेशकों को 1:2 के अनुपात में बोनस शेयर बांटे थे.

जब भी आप शेयर बाजार में निवेश करें तो एक बार बाजार के जानकारों से सलाह अवश्य ले ले. शेयर बाजार में निवेश करना काफी जोखिम भरा माना जाता है.

डिस्क्लेमर: शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है. Haryana E Khabar निवेश करने से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह लेने की गुजारिश करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.