हरियाणा में 2 सरकारी स्कूलों का बदला नाम, अब शहीदों के नाम से होगी नई पहचान

नूंह | हरियाणा सरकार (Haryana Govt) ने प्रदेश के शहीदों के सम्मान को बढ़ाते हुए एक नई पहल की शुरुआत की हैं. बता दें कि प्रदेश सरकार द्वारा पिछले कुछ सालों से इस दिशा में सराहनीय पहल करते हुए बहुत से सरकारी स्कूलों के नाम शहीदों के नाम पर रखे जा रहे हैं. इसी कड़ी में अब नूंह जिले के 2 सरकारी स्कूलों के नाम में बदलाव किया गया है.

school 3

शहीद के नाम से होगी नई पहचान

सूबे की नायब सैनी सरकार ने नूंह जिले के उजीना गांव के दो सरकारी स्कूलों का नामकरण शहीदों के नाम पर कर दिया है. अब राजकीय कन्या हाई स्कूल को शहीद नायक शेर सिंह राजकीय कन्या हाई स्कूल उजीना के नाम से जाना जाएगा. वहीं, सरकारी बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का नाम बदलकर शहीद सिपाही वीरपाल सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल कर दिया गया है. बता दें कि गत दिनों नूंह दौरे पर पहुंचे शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने इसकी घोषणा की थी.

प्रदेश सरकार के इस फैसले पर ग्रामीणों और आसपास के क्षेत्रों के लोगों ने खुशी जाहिर की है. ग्रामीणों का कहना है कि शहीदों के नाम पर स्कूलों का नामकरण उनके बलिदान को सच्ची श्रद्धांजलि होगी. सरकार का यह कदम बच्चों को पढ़ाई के साथ- साथ देशभक्ति, अनुशासन और राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करेगा. इससे गांव की युवा पीढ़ी बढ़- चढ़कर देशसेवा में भाग लेगी.

यह भी पढ़े -  नूंह में 32 करोड़ की लागत से बनेगा ड्राइविंग ट्रेनिंग एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट, MDA का बड़ा प्लान

देश के प्रति बढ़ेगा समर्पण

उजीना गांव के सरपंच मुनेश कुमार फौजी ने जैसे ही अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस जानकारी को शेयर किया तो ग्रामीणों की ओर से बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया. ग्रामीणों और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने इस फैसले के लिए हरियाणा सरकार और शिक्षा विभाग का आभार व्यक्त किया.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.