नई दिल्ली, Today Silver Price | अगर आपने भी हाल फिलहाल में चांदी में निवेश किया है तो आज की यह खबर आपके लिए काफी खास होने वाली है. हम आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पिछले कुछ दिनों से लगातार चांदी की कीमतों में जबरदस्त इजाफा देखने को मिल रहा है. इसी बीच आज चांदी कीमतों में अचानक 10% तक की गिरावट दर्ज की गई है. आज हम आपको इसी के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले हैं.
चांदी की कीमतों में गिरावट
अगर आप निकट भविष्य में चांदी में निवेश करने के प्लानिंग कर रही है, तो यह खबर आपके लिए काफी महत्वपूर्ण होने वाली है. कुछ एक्सपर्ट्स का कहना है कि आने वाले दिनों में चांदी की कीमत और भी बड़ा रिकॉर्ड कायम कर सकती है. चांदी की कीमतों में आई इस तेजी की प्रमुख वजह बढ़ती मांग को माना जा रहा है. पिछले दो हफ्तों में चांदी की कीमतों में 30% से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई.
इसी वजह से अब इन्वेस्टर भी सोने की तुलना में चांदी में निवेश करना ज्यादा पसंद कर रहे हैं क्योंकि सोने की तुलना में चांदी की कीमतों में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. इस साल की शुरुआत से अब तक चांदी की कीमतों में लाख रुपये से ज्यादा की बढ़ोतरी हो चुकी है.
इन वजहो से बढ़ रहे दाम
चांदी की कीमतों में हो रही इस बढ़ोतरी की प्रमुख वजह बाजार में आपूर्ति की कमी को माना जा रहा है. सिटीबैंक का अनुमान है कि भू राजनीतिक तनाव और अन्य कारणों की वजह से अल्प अवधि में निवेश की मांग मजबूत बनी रहेगी.
चांदी की आपूर्ति और मांग में कई सालों से असंतुलन बना हुआ है. मौजूदा समय में चांदी की कीमतों की बात की जाए, तो 1 किलोग्राम चांदी की कीमत 4 लाख के आस पास ही व्यापार कर रही है और लगातार इसमें इजाफा ही देखने को मिल रहा है. जब भी आप सोने और चांदी में निवेश करें तो एक बार बाजार की करंट सिचुएशन के बारे में जानकारी अवश्य हासिल कर ले.
