अचानक सोने और चांदी के दामों में बड़ी गिरावट, 1 लाख रुपये तक टूटे चांदी के दाम

नई दिल्ली, Today Gold Rate | अगर आप भी हाल फिलहाल में सोने और चांदी में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है. सोने और चांदी की कीमतों में आज बड़ी गिरावट देखने को मिली है. एक दिन में जहां चांदी का भाव एक लाख रुपए से ज्यादा टूट गया है. सोने की कीमतों की बात की जाए तो उसमें भी एक झटके में 33 हजार प्रति 10 ग्राम तक की गिरावट दर्ज की गई है.

Gold And Silver

चांदी की कीमतों में आई गिरावट

न सिर्फ वायदा कारोबार में बल्कि घरेलू मार्केट में भी इन दिनों सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली है. आज हम आपको सोने और चांदी के वर्तमान दाम के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

चाहे चांदी हो या सोना दोनों की कीमतें ही ऐतिहासिक स्तर से काफी नीचे व्यापार कर रही है. एक्सपर्ट का अनुमान बिल्कुल सच साबित हुआ एक दिन में ही चांदी की कीमतों में 1 लाख रुपये तक की गिरावट दर्ज की गई. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर बीते गुरुवार को जबरदस्त तेजी दर्ज की गई थी. इसके बाद, चांदी ने नया ऑल टाइम हाई रिकॉर्ड 4 लाख रुपये के आंकड़े को भी पार कर लिया था. अब इसमें जबरदस्त गिरावट देखने को मिली है.

सोने के दामों में भी बड़ी गिरावट

कुछ ही समय में चांदी की कीमतें 1 लाख 7 हजार 971 रुपए प्रति किलोग्राम तक सस्ती हुई. अगर आप भी हाल फिलहाल में सोने और चांदी में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो एक बार बाजार के जानकारों से सलाह अवश्य ले लें.

2 अप्रैल को एक्सपायरी वाले सोने का वायदा भाव गुरुवार को 1 लाख 83 हजार 962 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. वहीं, शुक्रवार को क्लोजिंग तक ही दाम फिसलकर 1 लाख 50 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के आसपास आ गया. अगर सोने के हाई लेवल प्राइस के बारे में बातचीत की जाए तो इसमें भी गिरावट दर्ज की गई है. गुरुवार को ही गोल्ड का रेट भी चांदी की तरह ताबड़तोड़ फिसलकर एक लाख 9 लाख 31 हजार 96 रुपए के अपने ऑल टाइम हाई रिकॉर्ड पर पहुंच गई थी.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.