हिसार | रेलयात्रियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. फरवरी में अतिरिक्त भीड़- भाड़ और ट्रेनों में लंबी वेटिंग के हालात से निपटने के लिए भारतीय रेलवे (Indian Railways) द्वारा स्पेशल ट्रेनें संचालित की जा रही है. इसी कड़ी में कोटा रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि कोटा होकर 10 साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनों का संचालन हो रहा है. इन ट्रेनों की अवधि समाप्त हो रही थी लेकिन अब अतिरिक्त यात्री भार को देखते हुए इन ट्रेनों की संचालन अवधि में विस्तार किया गया है. अब ये ट्रेनें पूरे फरवरी महीने संचालित होगी.
फरवरी से इन ट्रेनों की संचालन अवधि में विस्तार
- ट्रेन नंबर 04715, बीकानेर- साईं नगर शिरडी टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का 7 से 28 फरवरी तक विस्तार किया गया है. यह अपने प्रारंभिक स्टेशन बीकानेर से हर शनिवार को संचालित होगी.
- ट्रेन नंबर 04716, साईं नगर शिरडी टर्मिनस- बीकानेर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन को 8 फरवरी से 1 मार्च तक विस्तार किया गया है. यह ट्रेन अपने प्रारंभिक स्टेशन साईं नगर शिरडी से हर रविवार को रवाना होगी.
- ट्रेन नंबर 04725, हिसार- खड़की (पुणे) साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का 1 से 22 फरवरी तक विस्तार किया गया है. यह ट्रेन रविवार को हिसार से संचालित होगी.
- ट्रेन नंबर 04726, खड़की (पुणे)- हिसार साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का 2 फरवरी से 23 फरवरी तक विस्तार किया गया है. यह ट्रेन प्रत्येक सोमवार को खड़की से रवाना होती है.
- ट्रेन नंबर 09621, अजमेर- बांद्रा साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का 1 से 22 फरवरी तक विस्तार किया गया है. यह ट्रेन प्रत्येक रविवार को अजमेर से संचालित होगी.
- ट्रेन नंबर 09622, बांद्रा टर्मिनस- अजमेर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का 2 फरवरी से 23 फरवरी तक विस्तार किया गया है. यह ट्रेन प्रत्येक सोमवार को बांद्रा टर्मिनस से रवाना होती है.
- ट्रेन नंबर 09625, अजमेर- दौंड साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का 5 से 26 फरवरी तक विस्तार किया गया है. यह ट्रेन प्रत्येक वीरवार को अजमेर से संचालित होगी.
- ट्रेन नंबर 09626, दौंड- अजमेर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का 6 से 27 फरवरी तक विस्तार किया गया है. यह ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार को दौंड से रवाना होती है.
- ट्रेन नंबर 09627, अजमेर- सोलापुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का 4 से 25 फरवरी तक विस्तार किया गया है. यह ट्रेन प्रत्येक बुधवार को अजमेर से रवाना होती है.
- ट्रेन नंबर 09628, सोलापुर- अजमेर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का 5 से 26 फरवरी तक विस्तार किया गया है. यह ट्रेन प्रत्येक वीरवार को सोलापुर से संचालित होगी.
