नूंह | हरियाणा सरकार (Haryana Govt) सड़क परिवहन को सुगम बनाने की दिशा में निरंतर ठोस कदम उठा रही है. इसी कड़ी में सरकार ने नूंह – पलवल मार्ग को 4 लेन में बदलने के निर्देश जारी किए है. इसके लिए फाइलों से संबंधित कार्यों को जल्द पूरा करने के आदेश दिए गए है ताकि निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जा सके.
सोमवार को हुई समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री कार्यालय के OSD डॉ. राज नेहरू ने आधिकारियों को कहा है कि 4 लेन प्रक्रिया को तेज करने के साथ- साथ, जनसेवा विभागों जैसे पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य और राजस्व सेवाओं का सुधार भी समय पर किया जाए. उन्होंने निर्देश दिए है कि योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंच रहा है या नही, इस बात की बेहतर तरीके से जांच की जाए.
हरियाणा में बनेगा फोरलेन
लोक निर्माण विभाग (PWD) को खासतौर पर निर्देश दिए है कि यदि परियोजना से संबंधित कोई जानकारी चंडीगढ़ स्तर पर लंबे समय से बाकी है तो उसकी जानकारी तुरंत दी जाए, ताकि निर्माण कार्य में तेजी आ सके. समीक्षा करने के बाद उन्होंने पुन्हाना स्थित एसडीएम ऑफिस, कोर्ट परिसर, पीएम श्री स्कूल मालब और आंगनबाड़ी सहित कई अन्य केंद्रों का निरीक्षण किया और इस दौरान पाई गई कमियों को दूर करने के निर्देश दिए.
सरकार का लक्ष्य यही है कि विकास कार्य समय पर हो. नूंह – पलवल मार्ग के 4 लेन बनने से जहां यात्रा आसान होगा. वही आसपास के क्षेत्रों को व्यापार में बढ़ावा मिलेगा. यहां जाम की समस्या दूरी होगी और दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी. साथ ही, यात्रा में लगने वाला समय पहले से आधा हो जाएगा.
जल समस्या दूर करने के निर्देश
डॉ. राज नहेरू ने जन स्वास्थ्य विभाग को निर्देश देते हुए पेयजल आपूर्ति में सुधार करने के निर्देश दिए. उन्होंने हर घर जल योजना के तहत पानी पहुंचाने पर जोर दिया. इसके अलावा जहां पाइपलाइन से पानी पहुंचाना मुश्किल है, वहां टैंकरों जैसे अन्य विकल्प अपनाएं जाए. इसके साथ ही उन्होंने जल सेवा मॉनिटरिंग को बेहतर बनाने के भी निर्देश दिए, ताकि जल की समस्या को पूरी तरह खत्म किया जा सके.
