खुशखबरी: हिसार को मिला आंध्रप्रदेश के लिए सीधी ट्रेन सेवा का तोहफा, फटाफट चेक करें टाइमिंग

हिसार | हरियाणा के हिसार जिले में यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. यहां हिसार सहित आसपास के क्षेत्र के लोगों को एक और लंबी दूरी की ट्रेन का तोहफा मिला है. इस लंबी दूरी की ट्रेन के संचालन से यात्रियों को अपने नजदीकी स्टेशन से आरामदायक सफर का अनुभव मिलेगा. उनके लिए कंफर्म टिकट मिलना आसान हो जाएगा.

Train Railways

हिसार से आंध्रप्रदेश के लिए ट्रेन का शेड्यूल

यात्रियों की सुविधाओं में इजाफा करते हुए रेलवे द्वारा काकीनाड़ा टाउन (आंध्रप्रदेश) से हिसार के लिए सीधी ट्रेन सेवा का संचालन किया जाएगा. साप्ताहिक स्पेशल यह ट्रेन वाया झुंझुनूं होकर हिसार का सफर तय करेगी. लंबी दूरी की इस ट्रेन के संचालन का हिसार सहित आसपास के क्षेत्र के लोगों को विशेष तौर पर फायदा पहुंचेगा.

CPRO अमित सुदर्शन ने बताया कि ट्रेन नंबर 07705, काकीनाड़ा टाउन- हिसार साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 19 फरवरी से 26 मार्च तक काकीनाड़ा टाउन से प्रत्येक वीरवार को सुबह 5 बजे रवाना होकर शनिवार दोपहर 02.05 बजे हिसार स्टेशन पर आगमन करेगी. इसी तरह वापसी में ट्रेन नंबर 07706, हिसार- काकीनाड़ा टाउन साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 22 फरवरी से 29 मार्च तक हिसार से प्रत्येक रविवार को रात सवा 11 बजे रवाना होकर बुधवार सुबह 9 बजे काकीनाड़ा टाउन पहुंचेगी.

यह भी पढ़े -  Asha School Hisar Jobs: हिसार में इन पदों पर निकली भर्ती, फटाफट करें आवेदन

झुंझुनूं स्टेशन पर करेगी ठहराव

अमित सुदर्शन ने बताया कि यह ट्रेन झुंझुनूं, चिड़ावा व नवलगढ़ स्टेशनों पर ठहराव करेगी. काकीनाड़ा टाउन से यह ट्रेन वीरवार सुबह 5 बजे रवाना होकर शनिवार सुबह 09.22 बजे झुंझुनूं स्टेशन पर आगमन करेगी और यहां 2 मिनट के ठहराव के बाद हिसार के लिए प्रस्थान करेगी. इसी तरह हिसार से वापसी में रविवार रात 11.15 बजे रवाना होकर सोमवार अल सुबह 03.02 बजे झुंझुनूं पहुंचेगी और दो मिनट के ठहराव के बाद अपने गंतव्य स्थान के लिए रवाना हो जाएगी.

आंध्र प्रदेश के काकीनाडा से हिसार के बीच चलने वाली इस स्पेशल ट्रेन का राजस्थान के बड़े स्टेशनों पर ठहराव भी होगा. इस ट्रेन का फायदा विशेषकर तीर्थ यात्रियों को मिलेगा. इस रूट पर हजूर साहिब नांदेड़, रींगस, अजमेर शरीफ और आंध्र प्रदेश के प्रमुख मंदिर आते हैं, जिससे श्रद्धालुओं को काफी सुविधा मिलेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.