सोना और चांदी खरीदने वाले ग्राहकों के लिए अच्छी खबर, अचानक इतने कम हुए दाम

नई दिल्ली, Today Gold Price | अगर आप भी हाल फिलहाल में सोने और चांदी में निवेश करने के प्लानिंग कर रहे हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए काफी खास होने वाली है. एमसीएक्स पर चांदी की कीमतों में आज 6% और गिरावट देखने को मिली है. हाल फिलहाल में चाहे सोना हो या चांदी दोनों धातुओं की कीमतों में ही कमी देखने को मिल रही है. आज हम आपको उनकी वर्तमान कीमतों के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले हैं.

Gold Rate in Haryana 7 april 2021

अचानक सोने और चांदी में बड़ी गिरावट

MCX पर चांदी की कीमतों की बात की जाए, तो इस दौरान 6% तक के गिरावट दर्ज की गई है और कीमत 2 लाख 29 हजार 187 रुपए प्रति किलोग्राम के निचले स्तर पर पहुंच गई है. वही, सोने की कीमतों की बात की जाए तो एमसीएक्स पर इनमें भी 2% तक की कमी दर्ज की गई है. 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 149396 प्रति 10 ग्राम पर व्यापार कर रही है. बाजार के विशेषज्ञों का कहना है कि मजबूत अमेरिकी डॉलर होने की वजह से सोने और चांदी की कीमतों पर बिकवाली का प्रभाव दिखाई दे रहा है.इसी वजह से इसमें कमी का दौर शुरू हो गया है.

क्या है वर्तमान में सोने की कीमतें

चांदी अपने ऑल टाइम हाई रिकॉर्ड से 173500 प्रति किलोग्राम तक सस्ती हो गई है. वही, सोने की कीमतों में भी आराम से 25 हजार से 30 हजार रुपये तक की कमी दर्ज की गई है. सोना हो या चांदी जब भी आप इन दोनों धातुओं में निवेश करें, तो एक बार बाजार के जानकारों से सलाह अवश्य ले ले. इनमें निवेश करना काफी जोखिम भरा माना जाता है.

हर दिन सोने और चांदी की कीमतों में बदलाव देखने को मिलता है, वैसे तो सबसे शुद्ध सोना 24 कैरेट गोल्ड का होता है परंतु आमतौर पर ज्वेलरी के लिए 22 कैरेट सोने का ही इस्तेमाल किया जाता है. जब भी आप गोल्ड खरीदे आपको हॉलमार्क का विशेष ध्यान रखना चाहिए.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.