नर्सरी से ग्रेजुएशन तक साथ की पढ़ाई, अब अस्सिटेंट प्रोफेसर बनकर हिसार की जुड़वा बहनों ने बढ़ाया परिवार का गौरव

हिसार | खेल मैदान ही नहीं बल्कि शिक्षा के क्षेत्र में भी हरियाणा की युवा पीढ़ी अपनी मेहनत की बदौलत सफलता के नए आयाम स्थापित कर रही है. इसी कड़ी में हिसार जिले की रहने वाली जुड़वां बहनों पुष्पा और पूनम ने अस्सिटेंट प्रोफेसर की नौकरी हासिल कर अपनी काबिलियत का परिचय दिया है. दोनों बहनों ने HPSC की परीक्षा में टॉप- 5 (बड़ी बहन पुष्पा पहला नंबर, छोटी बहन पूनम पांचवें नंबर) पर रही है.

Hisar Judwa Sister

एक साथ तय किया पढ़ाई का कारवां

खास बात यह है कि दोनों बहनों ने कक्षा नर्सरी से लेकर पोस्ट ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई एक ही कक्षा में ग्रहण की है. अब PhD के लिए दोनों बहनों को अलग- अलग यूनिवर्सिटी का रुख करना पड़ा था. दोनों बेटियों की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर घर में खुशियां छाई हुई है.

शिक्षा विभाग में अस्टिटेंट ब्लॉक रिसोर्स को- ऑर्डिनेटर के पद पर कार्यरत पिता हंसराज खिचड़ ने बताया कि उन्होंने अपने बच्चों को पढ़ाने में कोई कोर- कसर नहीं छोड़ी. उनका हर कदम पर सहयोग किया. बच्चों ने जिस भी स्ट्रीम से पढ़ाई करना चाहा, उन्होंने सहयोग करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की. उनके पिता बचपन में चल बसे थे. इसलिए उन्होंने सरकारी नौकरी मिलने से पहले बीमा क्षेत्र में नौकरी की. ऐसे में यहां तक पहुंचने का रास्ता बेहद चुनौतीपूर्ण रहा है.

यह भी पढ़े -  भारतीय हैंडबॉल टीम ने बांग्लादेश में लहराया तिरंगा, हिसार के खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार खेल

IFS अधिकारी हैं बेटा

खास बात यह है कि हंसराज खिचड़ की बेटियां ही नहीं बल्कि बेटा भी पढ़ाई में अव्वल रहा है. उसने मात्र 23 साल की उम्र में 15 नौकरियों की परीक्षा पास की है मगर किसी भी पद के लिए डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन नहीं करवाएं. फिलहाल वह जम्मू में IFS अधिकारी की पोस्ट पर कार्यरत हैं.

बचपन से ही पढ़ाई में होशियार रहे हैं बच्चे

पिता हंसराज खिचड़ ने बताया कि दोनों बेटियां पुष्पा और पूनम बचपन से ही पढ़ाई में होशियार रही है. कक्षा 12वीं में पूनम पहले और पुष्पा तीसरे नंबर पर रही थी. यही नहीं, NET- JRF परीक्षा में बड़ी बेटी पुष्पा ने साल 2025 में ऑल इंडिया में पहला स्थान और छोटी बेटी पूनम ने छठा स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया था. उन्हें शुरू से ही उम्मीद थी कि तीनों बच्चे अपनी कड़ी मेहनत की बदौलत एक दिन उच्च पदों पर नौकरी हासिल कर उनका नाम रोशन करेंगे.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.