हिसार में वाहन चालकों के लिए खुशखबरी, 12 फीट से 18 फीट होगी इन सड़कों की चौड़ाई

हिसार | हरियाणा के हिसार जिले से वाहन चालकों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. यहां करीब आधा दर्जन सड़कों की चौड़ाई बढ़ाकर 12 से 18 फीट की जाएगी. इन सड़क मार्गों की चौड़ाई बढ़ाने को लेकर लंबे समय से वन विभाग की मंजूरी का इंतजार था, जो अब खत्म हो चुका है. ऐसे में अब जल्द ही इन सड़कों का चौड़ीकरण का काम शुरू हो जाएगा.

Road Sadak

वन विभाग से मिली मंजूरी

मार्केट कमेटी के अधीन काफी सड़कों को पीडब्ल्यूडी- बीएंडआर को स्थानांतरित कर दिया गया था. इन सड़क मार्गों की चौड़ाई 12 फीट थी. अब बीएंडआर की ओर से इन सड़कों की चौड़ाई बढ़ाकर 18 फीट की जाएगी. इन सड़कों के चौड़ीकरण को लेकर टेंडर अलॉट हो चुके हैं. मगर इन सड़कों की चौड़ाई बढ़ाने के बीच में पेड़ अड़चन बने हुए थे. इसके लिए वन विभाग से पेड़ों को काटने की मंजूरी मांगी गई थी, जो अब मिल चुकी है.

इन सड़कों का होगा चौड़ीकरण

  • बाडो ब्राह्मणान से कंवारी वाया बाडो जाटान
  • भेरियां से पातन
  • गांवड़ से मेहरियां राजस्थान सीमा तक
  • मंगाली सिंघरान रोड से जंभेश्वर
  • हिसार-मंगाली-स्याहड़वा रोड से ढाणी सुरतिया स्कूल
  • रावतखेड़ा- बड़वा से रुपाणा
यह भी पढ़े -  हिसार का 51 साल पुराना रेलवे ओवरब्रिज अब बनेगा फोरलेन, मिलेगा नया आधुनिक रूप

इन सड़कों का होगा मजबूतीकरण

  • तवलंडी रुक्का से बाडो ब्राह्मणान वाया हरिता
  • हिसार-मंगाली-स्याहड़वा से बाडो जाटान वाया भेरी
  • बालावास-दुबेटा-तलवंडी रुक्का
  • मुकलान से देवा
  • तलवंडी राणा
  • सेक्टर 16-17 रेलवे ओवरब्रिज की सड़क मजबूतीकरण का कार्य भी शुरू होगा. इस दौरान रेलवे ओवरब्रिज के साथ सर्विस रोड का भी मजबूतीकरण किया जाएगा.

कई सड़कों के चौड़ीकरण में पेड़ अड़चन बने हुए थे. अब वन विभाग ने इन्हें काटने की मंजूरी दे दी है. 15 फरवरी के बाद इन सड़कों पर काम शुरू कर दिया जाएगा- जतिन खुराना, XEN, बीएंडआर

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.