#JusticeForRahulKhan: शादी की खुशियां मातम में बदली, शादी से 12 दिन पहले राहुल खान की गोली मारकर हत्या

नूंह, #JusticeForRahulKhan | हरियाणा में अपराधिक वारदातें थमने का नाम ही नहीं ले रही है. आएं दिन रेप, मर्डर, फिरौती आदि के दर्जनों मामलों में पुलिस थानों में रपटें दर्ज हो रहीं हैं. ताज़ा मामला नूंह जिले से है जहां खंड के गांव मुरादबास में मंगलवार की देर रात अज्ञात लोगों ने एक युवक पर अंधाधुंध गोलियां चलाई. घायल युवक को फटाफट शहीद राजा हसन खान मेडिकल कॉलेज में ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई. मृतक युवक की पहचान 19 वर्षीय राहुल पुत्र ईसब निवासी मुरादबाद गांव के रूप में हुई है.

Firing

जमीयत उलेमा मेवात के साथियों ने उनके परिवार से मुलाकात की और दुःख जताते हुए कहा कि बड़े गम और दुःख की बात है,हम आपके गम में बराबर के शरीक हैं. साबिर मजाहिरी ने बताया कि हमें परिजनों से पता चला है कि अभी मुजरिमों के बारे में कोई जानकारी नहीं है. उन्होंने बताया कि आने वाली 6 तारीख को राहुल की शादी है.

मौलाना तौकीफ ने बताया कि राहुल बहुत ही नेक लड़का था और आज तक उसका किसी के साथ लड़ाई-झगड़ा व द्वेष नहीं था. साबिर मजाहिरी ने कहा कि जमीयत उलेमा इस मामले में आपके साथ है.


साथ में मौलाना मोहम्मद मेवली, हाफिज मुस्तफा आमका , मौलाना तौकीफ मुरादबास वगैरा मौजूद रहे. वहीं इस घटनाक्रम के बाद परिवार वालों का रो-रोकर बूरा हाल है. अचानक शादी की खुशियां मातम में बदलने से परिवार में सन्नाटा पसरा हुआ है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.