बिजनेस डेस्क | अगर आप भी हाल फिलहाल में शेयर बाजार में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे है, तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं. आज हम आपको एक ऐसी ही कंपनी के बारे में जानकारी उपलब्ध करवाने वाले है. हम अतुल ऑटो के बारे में बातचीत कर रहे है, शेयर्स की कीमतों में आज 13% से ज्यादा का अपर सर्किट लगा है जिससे इन्वेस्टर भी काफी खुश दिखाई दे रहे हैं. इसी के साथ कीमतें 504 रुपए के आंकड़े को पार कर गई है. आज हम आपको इसी कंपनी के बारे में डिटेल जानकारी देने वाले हैं.
अतुल ऑटो के शेयर की कीमतें
अतुल ऑटो का मुनाफा दिसंबर 2025 तिमाही में तकरीबन डबल हो गया है. शानदार फाइनेंशियल नतीजे के बाद कंपनी के शेयर्स की कीमतों में भी जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है, इसी बीच दिग्गज निवेशक विजय केडिया का भी अतुल ऑटो पर बड़ा दाव है. खबरें सामने आ रही है कि उनके पास इस कंपनी के 50 लाख से ज्यादा शेयर्स मौजूद है. वित्तीय वर्ष की दिसंबर तिमाही के नतीजे के बारे में बातचीत की जाए तो मुनाफा 98.06% बढ़कर 15.35 करोड रुपए रहा है.
1 साल पहले की ही समान अवधि से तुलना की जाए तो इस दौरान मुनाफा महज 7.75 करोड रुपए था. इस कंपनी ने अपने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है. सालाना आधार पर देखा जाए तो रेवेन्यू में 18.39% तक की बढ़ोतरी देखने को मिली है. चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में टेक्स भुगतान से पहले कंपनी का मुनाफा 20.02 करोड रुपए रहा था. टैक्स भुगतान से पहले कंपनी का मुनाफा 100.60% तक बढ़ा था.
थोड़े ही समय में डबल हुआ पैसा
दिग्गज इन्वेस्टर विजय केडिया ने भी इस कंपनी में बड़ा इन्वेस्ट किया हुआ है, उनके पास तकरीबन 50 लाख शेयर्स बताए जा रहे हैं उनकी इस कंपनी में 18. 20% की हिस्सेदारी है. अगर पिछले 5 साल की बात की जाए, तो अतुल ऑटो लिमिटेड के शेयर्स की कीमतों में 173 परसेंट तक की बढ़ोतरी देखने को मिली है. अगर आपने भी 5 साल पहले इस कंपनी में निवेश किया होता तो आपका पैसा तकरीबन डबल के करीब पहुंच गया होता.
अगर आपको नहीं पता कि यह कंपनी क्या काम करती है तो हम आपकी जानकारी के लिए बता दे कि अतुल ऑटो लिमिटेड दिग्गज थ्री व्हीलर मैन्युफैक्चरिंग कंपनी है. वही कंपनी के पास थ्री व्हीलर प्रोडक्ट की कंप्लीट रेंज मौजूद है जिसमें डीजल- सीएनजी- एलपीजी और इलेक्ट्रिकल व्हीकल भी शामिल है.
डिस्क्लेमर: शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है. Haryana E Khabar निवेश करने से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह लेने की गुजारिश करता है.
