बिजनेस डेस्क | अगर आप भी हाल फिलहाल में शेयर बाजार में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे है, तो आज की यह खबर आपके लिए काफी खास होने वाली है. आज हम आपको एक ऐसी कंपनी के शेयर्स के बारे में जानकारी देने वाले हैं, जिनकी कीमतों में 6% से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. हम BSE लिमिटेड के बारे में बातचीत कर रहे हैं. इस कंपनी के शेयर्स की कीमतें अपने 52 सप्ताह के हाई प्राइस पर पहुंच गई है.

निवेशक हुए मालामाल
6% की बढ़ोतरी के साथ कंपनी के शेयर्स की कीमत 3175 रुपए के आंकड़े को पार कर गई है. हम आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह उछाल कंपनी की तरफ से सोमवार को जारी किए गए मजबूती तीसरी तिमाही के नतीजे के बाद से आई है. सुबह के सत्र में शेयर्स की कीमत 3094 पर ओपन हुई थी जो सोमवार के पिछले बंद भाव की तुलना में ज्यादा है.
भारत के सबसे पुराने स्टॉक एक्सचेंज ने पिछले 5 सालों में 4,674.59% का रिटर्न देकर खुद को एक मल्टीबैगर स्टॉक साबित किया है. अगर आपने भी थोड़े समय पहले इस कंपनी में निवेश किया होता तो आपको भी शानदार रिटर्न मिला होता.
नेट प्रॉफिट में हुई बंपर बढ़ोतरी
BSE ने तीसरी तिमाही के समकेति नेट प्रॉफिट 603 करोड रुपए दर्ज किया है जो पिछली अवधि की तुलना में 174 परसेंट ज्यादा है. वही, सितंबर तिमाही के 538 करोड़ की तुलना में भी नेट प्रॉफिट में 12% से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. वही, एक्सचेंज की आय में भी बड़ा उछाल दर्ज किया गया है, जो 62 परसेंट तक बढ़ गई है. जब भी आप शेयर बाजार में निवेश करें, तो एक बार बाजार के जानकारों से सलाह अवश्य ले ले.
शेयर बाजार में निवेश करना काफी जोखिम भरा माना जाता है. BSE के इक्विटी डेरिवेटिव्स बिजनेस ने Q3 FY26 में मजबूत प्रदर्शन किया है. साथ ही ऑप्शंस में औसत डे नेशनल टर्नओवर भी 210 लाख करोड़ तक पहुंच गया है.
डिस्क्लेमर: शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है. Haryana E Khabar निवेश करने से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह लेने की गुजारिश करता है.