नई दिल्ली, 8th Pay Commission Update | अगर आप भी आठवे वेतन आयोग से जुड़ी हुई लेटेस्ट अपडेट के बारे में जानकारी हासिल करना चाहते हैं, तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं. सरकार की तरफ से अब आठवे वेतन आयोग पर स्थिति को स्पष्ट कर दिया गया है. हम आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आठवां वेतन आयोग औपचारिक रूप से गठित किया जा चुका है और तय समय सीमा के अंदर ही अपनी सिफारिश से भी पेश करेगा. आज हम आपको इसी के बारे में जानकारी देने वाले हैं.
आठवें वेतन आयोग से जुड़ी अपडेट
राज्यसभा में आठवें वेतन आयोग से जुड़े हुए सवाल पूछे गए, इस पर मंत्रालय की तरफ से लिखित जवाब दिया गया है जिसमें स्पष्ट किया गया कि 3 नवंबर 2025 को आयोग के गठन की अधिसूचना जारी कर दी गई थी. सांसदों ने सरकार से यह जानना चाहा था कि आयोग किन- किन मुद्दों की समीक्षा करेगा और उसकी सिफारिशे लागू होने की समय सीमा क्या निर्धारित की गई है. इस पर सरकार की तरफ से जानकारी देते हुए बताया गया कि आठवां वेतन आयोग केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशन भोगियों के वेतनमान, भत्ते, पेंशन ढांचे और सेवा शर्तों की समीक्षा करने वाला है.
कितना समय लगेगा?
वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने बताया कि आयोग को अपनी रिपोर्ट सोपने के लिए 18 महीना का समय दिया गया है. इस हिसाब से देखा जाए तो रिपोर्ट 2027 तक आने की उम्मीद दिखाई दे रही है. हालांकि, सरकार की तरफ से यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि सिफारिश से लागू होने का रोड मैप क्या होगा. आठवें वेतन आयोग का जब भी नाम आता है, तो कर्मचारी इससे जुड़ी हुई अपडेट जानने के लिए काफी उत्सुक दिखाई देते हैं क्योंकि इस आयोग के लागू होते ही कर्मचारियों की सैलरी में भी बंपर बढ़ोतरी देखने को मिलेगी.
बजट पर बढ़ेगा बोझ
संसद में यह भी सवाल उठाया गया कि आठवां वेतन आयोग अगर लागू होता है तो केंद्र सरकार के बजट पर इसका कितना बोझ पड़ेगा. हालांकि, अभी तक सरकार की तरफ से फिर लागत का अनुमान लगाना संभव नहीं है. कर्मचारी संगठनों की तरफ से भी सरकार पर दबाव बढ़ना शुरू कर दिया गया है, वह लगातार इससे जुड़ी हुई अपडेट जानना चाहते हैं और कोशिश कर रहे हैं कि जल्द- से- जल्द इसे लागू किया जा सके, परंतु अभी इसके लिए उन्हें थोड़ा इंतजार करना होगा.
