खुशखबरी: हिसारवासियों को सातरोड़ कैंट के ट्रैफिक जाम से मिलेगा छुटकारा, यहां बनेगा नया अंडरपास

हिसार | हरियाणा के हिसार जिले से एक और अच्छी खबर सामने आई है. यहां नेशनल हाईवे की कड़ियों को और मजबूत करने के उद्देश्य से एक और बड़ा प्रोजेक्ट धरातल पर अमलीजामा पहनाने की तैयारियां शुरू हो गई है. हिसार के शहरी क्षेत्र से रोजाना गुजरने वाले लाखों वाहनों को ट्रैफिक जाम के झंझट से छुटकारा दिलाने के लिए नेशनल हाईवे ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने एक नया प्रपोजल तैयार किया है.

underpass

हिसार में यहां बनेगा नया अंडरपास

हिसार- दिल्ली हाइवे (NH- 9) पर ट्रैफिक संचालन को सुगम और सुरक्षित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए NHAI ने हिसार कैंट के सामने गांव सातरोड़ मार्ग की तरफ वाले मोड़ के पास अंडरपास निर्माण का प्रस्ताव दिल्ली मुख्यालय भेज दिया है. वहां से स्वीकृति मिलते ही यह महत्वपूर्ण परियोजना हिसार में शहरी यातायात का नक्शा बदल देगी.

इस परियोजना को दिल्ली से हरी झंडी मिलते ही आगामी योजना पर काम शुरू किया जाएगा. यहां अंडरपास निर्माण से सातरोड़ और आसपास के क्षेत्र के लिए बिना किसी रूकावट या बाधा के आसानी से डबवाली- हिसार- दिल्ली रोड (NH- 9) के एक तरफ से दूसरी तरफ वाहन व आमजन सुगमता से जा सकेंगे.

ब्लैक स्पॉट प्वाइंट

जनता के जान- माल की सुरक्षा के मद्देनजर इस प्रोजेक्ट को तैयार किया गया है. इसको लेकर जनप्रतिनिधि से लेकर आमजन तक मांग उठा चुके है. इस ब्लैक स्पॉट प्वाइंट के आसपास की ही दूरी में कई सड़क हादसे हो चुके हो चुके हैं. ऐसे में लोगों की जान- माल की सुरक्षा के मद्देनजर यह कदम उठाया गया है.

यह भी पढ़े -  Asha School Hisar Jobs: हिसार में इन पदों पर निकली भर्ती, फटाफट करें आवेदन

सर्विस रोड़ का होगा निर्माण

यह अंडरपास सातरोड़ गांव की तरफ जाने वाले मार्ग के सामने NH- 9 पर बनेगा. इससे मार्केट में आने वालों को लाभ होगा. इसके अलावा, सातरोड़ गांव और रेलवे स्टेशन की तरफ जाने वालों को भी इस अंडरपास का फायदा मिलेगा. अंडरपास के साथ ही यहां सर्विस रोड़ का निर्माण भी किया जाएगा. मार्केट से पृथ्वीराज चौहान चौक की तरफ एक सर्विस रोड़ भी बनेगी ताकि वाहन चालकों को अंडरपास से आवागमन में कोई परेशानी न आएं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.