नई दिल्ली, Today Gold Price | अगर आप भी हाल फिलहाल में सोने और चांदी की कीमतों में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए काफी खास होने वाली है. सोने की कीमतों में अभी भी तेजी बरकरार है. डॉलर में कमजोरी से विदेश में कीमतों में जो उछाल आया है, उसके वजह से देश में भी सोने की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली है.
12 फरवरी की सुबह आज देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का दाम 159,660 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है. मुंबई में सोने की कीमत 159600 प्रति 10 ग्राम है. आज हम आपको सोने और चांदी की कीमतों में आई इस तेजी के पीछे की बड़ी वजहों के बारे में जानकारी देने वाले हैं.
Gold की कीमतों में बड़ा उछाल
पिछले कुछ दिनों से सोने और चांदी दोनों की कीमतों में ही एक बार फिर से बढ़ोतरी का दौर शुरू हो गया है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव 5078.72 प्रति ओस से ज्यादा का है. 22 कैरेट सोने की कीमतों की बात की जाए तो देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कीमत 1 लाख 46 हजार 460 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बनी हुई है. वैसे तो सबसे शुद्ध सोना 24 कैरेट गोल्ड का माना जाता है, परंतु ज्वेलरी के लिए 22 कैरेट सोने का ही इस्तेमाल किया जाता है.
22 कैरेट सोने के दाम
बड़े शहरों में सोने और चांदी की कीमतों में कोई भी बड़ा अंतर देखने को नहीं मिला है. जहां 24 कैरेट सोने की कीमतें 1.60 हजार रुपये के आसपास वही 22 कैरेट सोने की कीमत 1 लाख 46 हजार के आसपास ही बनी हुई है.ऑल इंडिया जेम एंड ज्वैलरी एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश रोकड़े का मानना है कि साल 2026 में 10 ग्राम सोने का भाव 2 लाख से ऊपर और 1 किलोग्राम चांदी का भाव 5 लाख रुपये तक भी देखने को मिल सकता है. वहीं, कुछ मार्केट के जानकार कह रहे है कि सोने और चांदी की कीमतों में कमी भी देखने को मिलेगी. हालांकि, अभी इस पर कुछ भी नहीं कहा जा सकता.
कम हो सकती हैं कीमतें
अगर सरकार सोने- चांदी पर जीएसटी और इंपोर्ट ड्यूटी घटाती है तो कीमतों में आपको निश्चित रूप से कमी देखने को मिल सकती है. जब भी आप गोल्ड या सिल्वर में निवेश करें तो एक बार बाजार के सिचुएशन के बारे में अच्छे से जानकारी हासिल कर लें. कुछ समय पहले ही चांदी की कीमतें 4 लाख रुपये के आंकड़े को भी पार कर गई थी. अब चांदी की कीमतें ढाई लाख रुपए के आसपास बनी हुई है अर्थात उसमें कोई बड़ी बढ़ोतरी दर्ज नहीं की गई है.
