नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में किफायती घर की तालाश कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. बता दें कि दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी (DDA) ने ऐसा फ्लैट ऑफर किया है, जिसकी शुरुआती कीमत करीब 11.51 लाख रखी गई है. फ्लैट की खास बात यह है कि यह मेट्रो स्टेशन से लगभग 3 KM की दूरी पर और NH – 44 के पास स्थित है जिससे आवागमन सुविधा आसान होगी.
DDA की इस योजना के तहत दिल्ली के सिरसपुर में पहले आओ, पहले पाओ आधार पर 25% की भारी छूट के साथ LIG फ्लैट्स मिल रहे है. योजना की शुरुआत 28 जनवरी 2026 से होगी.इस पॉकेट में A1, A2, B1, C1, C2, D1 में 411 LIG फ्लैट्स बिक्री के लिए उपलब्ध है.
1 लाख से कराएं बुकिंग
DDA की इस योजना में इच्छुक आवेदन मात्र 1 लाख रुपए जमा कर फ्लैट की बुकिंग करा सकते है. सिरसपुर का यह फ्लैट 1BHK का है और फ्लैट का प्लिंथ एरिया लगभग 36 वर्ग मीटर है. योजना के अनुसार रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपको 2500 रुपए राशि देनी होगी.
सिरासपुर LIG फ्लैट्स की डिटेल्स
| डीटेल्स | जानकारी |
|---|---|
| लोकेशन | सिरसपुर (पॉकेट A1, A2, B1, C1, C2, D1) |
| फ्लैट कैटेगरी | LIG (Low Income Group) – 1 BHK |
| कुल उपलब्ध फ्लैट्स | 411 फ्लैट्स |
| प्लिंथ एरिया (साइज) | 35.76 sqm से 36.39 sqm |
| 25% डिस्काउंट के बाद कीमत | ₹11.51 लाख – ₹11.71 लाख |
| बुकिंग अमाउंट | ₹1,00,000 (एक लाख रुपये) |
LIG फ्लैट्स बुक करने की प्रोसेस
- सबसे पहले DDA की आधिकारिक आवास ई- सर्विसेज पोर्टल पर लॉग इन करें.
- अगर आप नए यूजर है तो अपना पैन कार्ड, आधार, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी डालकर अपना लॉगिन अकाउंट बनाए.
- नागरिक आवास योजना चुने और रजिस्ट्रेशन की 2500 फीस जमा करें.
- बुकिंग लिंक एक्टिव होने पर अपनी पसंद के फ्लैट नंबर पर क्लिक करे.
- जैसे ही आप फ्लैट चुनेंगे, वह तुरंत 15 मिनट के लिए केवल आपके लिए होल्ड हो जाएगा.
- अब बुकिंग के लिए आपको ऑनलाइन माध्यम से 1 लाख बुकिंग अमाउंट जमा करवाना होगा.
- पेमेंट होते ही फ्लैट आपके नाम पर बुक हो जाएगा.
- इसके बाद, आप अपनी बुकिंग कन्फर्मेशन स्लिप डाउनलोड कर ले.
90 दिनों के अंदर करना होगा भुगतान
बुकिंग अमाउंट जमा होने के बाद DDA आपको ऑनलाइन डिमांड कम अलॉटमेंट लेटर जारी करेगा. अलॉटमेंट लेटर जारी होने के 60 दिन के अंदर शेष भुगतान करना होगा. इसके बाद, कुल 90 दिनों के अंदर यदि पूरा भुगतान नहीं किया तो आवंटन रद्द कर दिया जाएगा. इस दौरान आपका बुकिंग अमाउंट वापस भी नहीं होगा.
