फरीदाबाद में एक कॉल पर होगी प्रोपर्टी आईडी से संबंधित परेशानियां दूर, ऑफिस के चक्कर काटने से मिलेगा छुटकारा

फरीदाबाद | हरियाणा के फरीदाबाद से एक अच्छी खबर सामने आई है. यहां प्रोपर्टी आईडी से संबंधित समस्याओं को दूर करने के लिए नगर निगम द्वारा एक काल सेंटर स्थापित किया गया है. जहां न केवल प्रोपर्टी आईडी और टैक्स से जुड़ी समस्याएं सुनी जाएगी बल्कि उनका हाथों- हाथ समाधान भी किया जाएगा. इस तरह की सुविधा शुरू करने वाला फरीदाबाद प्रदेश का पहला नगर निगम होगा.

Property Jamin Jagah

फरीदाबाद में साढ़े 7 लाख प्रोपर्टी यूनिट है लेकिन यह सभी यूनिट प्रोपर्टी आईडी में खामियों के चलते अपने टैक्स का भुगतान नहीं करा पा रहे हैं इसलिए शहरवासी प्रोपर्टी आईडी ठीक करवाने को लेकर निगम मुख्यालय और अन्य शाखाओं के चक्कर लगाने पर मजबूर हो रहे हैं.

जल्द बनेगी प्रोपर्टी आईडी

प्रोपर्टी आईडी में खामियों का सीधा असर नगर निगम को राजस्व घाटे के रूप में उठाना पड़ रहा है. शहरवासियों की इसी परेशानी को दूर करने के लिए काल सेंटर बनाया गया है. नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि इस काल सेंटर में शहरवासी नई प्रोपर्टी आईडी बनवाने को लेकर भी जानकारी हासिल कर सकेंगे. जिले में 4 दर्जन से ज्यादा कॉलोनियों ऐसी हैं जिनको कुछ समय पहले ही वैध किया गया है. ऐसे में इन कॉलोनियों में अभी तक प्रोपर्टी आईडी नहीं बनाई गई है. निगम द्वारा अब इन कॉलोनियों में सर्वे करके प्रोपर्टी आईडी बनाने का काम शुरू किया जाएगा.

हर जोन में लगेंगे कैंप

नगर निगम की ओर से प्रोपर्टी टैक्स जमा करवाने के लिए 15 फरवरी से हर जोन में कैंप लगाए जाएंगे ताकि शहरवासियों को मुख्यालय की भागदौड़ करने की जरूरत नहीं पड़े. उन्होंने बताया कि नगर निगम की आधिकारिक वेबसाइट पर भी लोग टैक्स का भुगतान कर सकते हैं.

प्रापर्टी आइडी और टैक्स से संबंधित परेशानियों को लेकर निगम काल सेंटर मुख्यालय में बनाएगा. इसके लिए अलग से स्टाफ की नियुक्ति की जाएगी- धीरेंद्र खड़गटा, आयुक्त नगर निगम

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.