चंडीगढ़ | हरियाणा में विद्यार्थियों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. बता दें कि प्रदेश सरकार ने राज्य के सभी सरकारी एवं निजी स्कूलों में स्कूल टाइमिंग में बदलाव करने के लिए आदेश जारी कर दिए है. यह बदलाव सोमवार 16 फरवरी, 2026 से लागू होगा. शिक्षा विभाग की ओर से इसके लिए पत्र जारी कर दिए गए है. यह बदलाव सभी एकल और दोहरी पाली के स्कूलों पर प्रभावी रहेगा.
हरियाणा में यह रहेगा नया स्कूल समय
वर्तमान में स्कूल टाइम सुबह 9 बजे से 3.30 बजे तक है, लेकिन कल से बदलाव के बाद एकल पाली के सभी स्कूल सुबह 8 बजे खुलेंगे और दोपहर बाद 2:30 बजे छुट्टी होगी. इसी तरह दोहरी पाली वाले स्कूलों में पहली पाली सुबह 7 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चलेगी. वही दूसरी पाली की कक्षाएं दोपहर 12:40 से शुरू होगी और शाम को 5:15 बजे तक लगाई जाएगी.
सभी स्कूलों पर लागू
सरकार के आदेश के अनुसार, यह बदलाव राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों पर लागू होगा. इसके लिए सभी स्कूलों को निर्देश दे दिए है कि वे इस नए समय के अनुसार कक्षाओं का संचालन सुनिश्चित करें और अभिवावकों तथा छात्रों को समय से पहले सूचित करें. इस बदलाव से स्कूलों की कक्षाएं समय पर प्रारंभ और समाप्त होगी जिससे शैक्षणिक कार्यक्रमों का उचित संचालन होगा.
