शेयर बाजार में इस मल्टीबैगर स्टॉक ने किया निवेशकों को मालामाल, रिकॉर्ड डेट पर मिलेंगे बोनस शेयर

बिजनेस डेस्क | अगर आप भी हाल फिलहाल में शेयर बाजार में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे है, तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं. आज हम आपको एक ऐसी ही कंपनी के बारे में जानकारी देने वाले हैं जो अपने योग्य निवेशकों को बोनस शेयर देने वाली है. हम Bazel इंटरनेशनल लिमिटेड कंपनी के बारे में बातचीत कर रहे है. इस कंपनी की तरफ से पहली बार अपने निवेशकों को बोनस शेयर का तोहफा दिया जाएगा.

Share Market 3

बोनस शेयर का तोहफा

Bazel इंटरनेशनल लिमिटेड कंपनी की तरफ से स्टॉक एक्सचेंज को जानकारी देते हुए बताया गया कि एक शेयर पर एक बोनस शेयर गिफ्ट के रूप में दिया जाएगा. कंपनी की तरफ से इसके लिए रिकॉर्ड डेट का ऐलान भी कर दिया गया है. योग्य निवेशकों को 18 फरवरी के दिन बोनस शेयर का लाभ मिलने वाला है. इस दिन भी इन्वेस्टर्स का नाम रिकॉर्ड बुक में होगा उन्हें बोनस शेयर का लाभ निश्चित रूप पर मिलने वाला है.

17 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न

पहले कंपनी की तरफ से इसके लिए 13 फरवरी की तारीख निर्धारित की गई थी, परंतु फिर उसमें बदलाव कर दिया गया. पिछले 2 हफ्तों की बात की जाए तो इस मल्टीबैगर स्टॉक ने निवेशकों को मालामाल कर दिया है अर्थात कीमतों में 17.59% से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. अगर आपने भी 1 साल पहले इस कंपनी में निवेश किया होता तो अब तक आपको 21% से ज्यादा का नुकसान हुआ होता. पिछले कुछ दिनों से ही लगातार इस कंपनी के शेयर्स की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है.

इन बातों का रखें विशेष ध्यान

दिसंबर 2025 की शेयर होल्डिंग के अनुसार प्रमोटर की कंपनी में कुल हिस्सेदारी 0.08% के आसपास थी. वही पब्लिक के पास 94.26% तक की हिस्सेदारी थी. जब भी आप शेयर बाजार में निवेश करें तो एक बार बाजार के जानकारो से सलाह अवश्य ले लें.

शेयर बाजार में निवेश करना काफी जोखिम भरा माना जाता है, इस कंपनी का 52 वीक का अब तक का सबसे हाई प्राइस 94 रुपए के आसपास लो प्राइस 50 रुपये के आसपास है. कंपनी का मार्केट कैप 18 करोड़ से ज्यादा का है. स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी के अनुसार दिसंबर तिमाही के दौरान कंपनी का रेवेन्यू एक करोड़ से ज्यादा रहा था. 1 साल पहले इसी तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 0.83 लख रुपए था.

डिस्क्लेमर: शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है. Haryana E Khabar निवेश करने से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह लेने की गुजारिश करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.