दिल्ली की इन सड़कों पर 5 दिन रहेगा भीषण ट्रैफिक जाम, घर पहुंचने के लिए फटाफट देखें वैकल्पिक रूट्स

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सफ़र करने वालों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. बता दें कि दिल्ली में 16-20 फरवरी तक भारत मंडपम (प्रगति मैदान) से AI समिट आयोजित हो रहा है. इस समारोह में Google के सीइओ सुंदर पिचाई, सैम ऑल्टमैन (ओपनAI) समेत कई देशों के हेड, प्रधानमंत्री, मंत्री, इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन के हेड और टेक कंपनियों के शिरकत करेंगे.

Delhi Traffic Police

इस बड़े आयोजन में वीवीआईपी मूवमेंट को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था और ट्रैफिक व्यवस्था के तगड़े इंतजाम किए गए हैं. इस संबंध में ट्रैफिक पुलिस ने एक एडवाइजरी जारी की हैं जिसमें कई प्रमुख रूटों पर पाबंदियां और कंट्रोल लगाया गया है. जिन वाहनों को दिल्ली नही जाना है, उन्हें ईस्टर्न और वेस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे या दूसरे रूटों पर डायवर्ट किया जाएगा.

इन रास्तों पर रहेगी रोक

पाबंदी वाले/ कंट्रोल्ड बड़े रास्ते (इनसे बचें या ज्यादा समय लें), मथुरा रोड, सुब्रमण्यम भारती मार्ग, राजेश पायलट मार्ग, अकबर रोड, तीन मूर्ति मार्ग, मदर टेरेसा क्रिसेंट, सरदार पटेल मार्ग, जनपथ, फिरोजशाह रोड, शांति पथ, सत्य मार्ग, अफ्रीका एवेन्यू (भीकाजी कामा से यशवंत प्लेस तक), कमाल अतातुर्क मार्ग, APJ अब्दुल कलाम रोड, C हेक्सागन, डॉ. ज़ाकिर हुसैन मार्ग, सिकंदरा रोड, अशोका रोड, पृथ्वीराज रोड, कौटिल्य मार्ग, पुराना किला रोड, शेरशाह सूरी मार्ग, तिलक मार्ग, भगवान दास रोड, सेंट्रल स्पाइन रोड पर रोक लगाई गई है.

ट्रैफिक पुलिस ने सुझाएं वैकल्पिक रूट्स

ये सड़कें वीवीआईपी मूवमेंट के लिए प्रायोरिटी पर हैं और इन पर रोक या भारी भीड़ हो सकती है. दूसरे रास्ते लें (खासकर एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन के लिए), नॉर्थ- साउथ कॉरिडोर, रिंग रोड, आश्रम चौक, सराय काले खां, राजघाट, ISBT कश्मीरी गेट, आजादपुर, पंजाबी बाग, धौला कुआं, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, ISBT कश्मीरी गेट, बुलेवार्ड रोड, राजघाट, रानी झांसी मार्ग, DBG रोड, पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन, ISBT कश्मीरी गेट, रिंग रोड, हनुमान मंदिर, SP मुखर्जी मार्ग, एयरपोर्ट (T3, T4, T2), गुरुग्राम से NH- 48, राव गजराज सिंह मार्ग, पुरानी दिल्ली- गुरुग्राम रोड, UER- 2, सर्विस रोड NH- 48, T3 टर्मिनल रोड वैकल्पिक रास्ते रहेंगे.

यह भी पढ़े -  दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेसवे पर नया नियम, अचानक लेन बदलते ही कटेगा चालान

बोर्ड परीक्षाओं के लिए विशेष इंतजाम

इस AI समिट आयोजन के दौरान ही 17 फरवरी से सीबीएसई बोर्ड की वार्षिक परीक्षाओं का संचालन हो रहा है. इन बड़े वीवीआईपी रूटों पर मौजूद परीक्षा सेंटरों के लिए दूसरे इंतजाम किए गए हैं. इस संबंध में शिक्षा विभाग और ट्रैफिक पुलिस द्वारा कोऑर्डिनेट किया गया है. स्पेशल नोडल अधिकारियों की तैनाती की गई है और छात्रों को स्पेशल पास दिए गए हैं ताकि वे बिना किसी देरी के परीक्षा सेंटर पर पहुंच सकें. साथ ही, छात्रों से अतिरिक्त समय लेकर घर से निकलने की सलाह दी गई है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.