बिजनेस डेस्क | अगर आप भी हाल फिलहाल में शेयर बाजार में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे है तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं. आज हम आपको एक ऐसे ही IPO के बारे में जानकारी देने वाले हैं जिसका इन्वेस्टर बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. हम फ्रेक्टल एनालिटिक्स आईपीओ के बारे में बातचीत कर रहे हैं. आज इस आईपीओ की बाजार में लिस्टिंग हुई है परंतु ग्रे मार्केट डेब्यू से पहले ही इस आईपीओ पर दाव लगाने वाले इन्वेस्टर्स को डर सता रहा था. वर्तमान समय में आईपीओ का जीएमपी भी नेगेटिव ही है. आज हम आपको इस मैन बोर्ड आईपीओ के बारे में डिटेल जानकारी देने वाले है.
IPO ने बढ़ाई निवेशकों की चिंता
फ्रेक्टल एनालिटिक्स आईपीओ आज ग्रे मार्केट में 28 रुपये के डिस्काउंट पर ट्रेड कर रहा है. खबरें सामने आ रही है कि इन्वेस्टर गेन की रिपोर्ट के अनुसार आज जीएमपी में तीन परसेंट से ज्यादा की डिस्काउंट देखने को मिल सकती है. मौजूदा समय में ग्रे मार्केट में यह आईपीओ अब तक सबसे कमजोर स्थिति में दिखाई दे रहा है, आईपीओ का सबसे ज्यादा जीएमपी 180 रुपए के आसपास था जोकि 3 फरवरी के दिन रिकॉर्ड किया गया था. जब भी आप शेयर बाजार में निवेश करें तो एक बार बाजार की जानकारी से सलाह अवश्य ले लें. शेयर बाजार में निवेश करना काफी जोखिम भरा माना जाता है.
इस आईपीओ को 3 दिन में ही 2.81 गुना सब्सक्राइब किया गया था. इसमें रिटेल कैटेगरी में आईपीओ को 1.10 गुण और क्यूआईबी में 4.41 गुना सब्सक्राइब किया गया था. इस कंपनी के आईपीओ का साइज 2840 करोड रुपए से ज्यादा का था. कंपनी ने इस आईपीओ के जरिए एक करोड़ से ज्यादा के फ्रेश शेयर और दो करोड़ शेयर ऑफर फॉर सेल के जरिए जारी किए गए थे.
कब ओपन हुआ था IPO?
यह आईपीओ 9 फरवरी को ओपन हुआ था. निवेशकों को 11 फरवरी तक का समय दिया गया था. कंपनी की लिस्टिंग बीएसई और एनएसई दोनों जगह पर हुई है. आईपीओ का प्राइस बैंड 900 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया गया था. उन्हें कम- से- कम 16 शेयर्स में इन्वेस्ट करने के लिए कहा गया था. ऐसे में लिस्टिंग के पहले ही दिन अब इन्वेस्टर्स को नुकसान का डर सता रहा है.
डिस्क्लेमर: शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है. Haryana E Khabar निवेश करने से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह लेने की गुजारिश करता है.
