Today Gold Price: ग्राहकों के लिए अच्छी खबर, सोने और चांदी के दामों में बड़ी गिरावट

नई दिल्ली, Today Gold Price | अगर आप भी हाल फिलहाल में सोने और चांदी में निवेश करने का मन बना रहे हैं तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं. आज हम आपको सोने और चांदी की वर्तमान कीमतों के बारे में जानकारी देने वाले हैं, जैसा की आपको पता है कि पिछले कुछ दिनों से लगातार सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. अब एक बार फिर से घरेलू वायदा बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है, आज हम आपको इसी के बारे में जानकारी देने वाले है.

Gold Silver

सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट

सोना खरीदने वाले ग्राहकों के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है, कीमतों में कमी की प्रमुख वजह निवेशको द्वारा मुनाफा वसूली डॉलर के मजबूत होने और कमजोर सपोर्ट डिमांड को माना जा रहा है. MCX पर अप्रैल फ्यूचर कांट्रैक्ट में सोना 1200 रुपये से ज्यादा यानी कि करीब 0.8% गिरकर 153532 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया. वहीं, चांदी की बात की जाए तो उसमें भी तकरीबन 4700 यानी की 2% से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है.

इस वजह से आई कीमतों में कमी

1 किलोग्राम चांदी की कीमत 2 लाख 35 हजार 142 रुपए के आसपास पहुंच गई है. सोना हो या चांदी दोनों ही अपने ऑल टाइम हाई रिकॉर्ड से काफी नीचे ट्रेड कर रहे हैं. डॉलर इंडेक्स में 2% से ज्यादा की उछाल देखने को मिली है. इससे विदेशी खरीदारों के लिए डॉलर में मिलने वाली कीमती धातुओं की कीमतों में और भी बढ़ोतरी हुई. अमेरिका- ईरान समझौते को लेकर आशावाद और डॉलर इंडेक्स में तेजी की वजह से भी लगातार सोने और चांदी की कीमतों में बड़ा उतार- चढ़ाव देखने को मिल रहा है.

22 कैरेट सोने की कीमत

22 कैरेट सोने की कीमतों की बात की जाए तो वह 1 लाख 45 के आसपास बनी हुई है. आमतौर पर 22 कैरेट सोने की ही खरीदारी की जाती है, परंतु सबसे शुद्ध सोना 24 कैरेट गोल्ड का होता है. बाजार की नजरे भी अमेरिकी फेडरल रिजर्व बैंक की पिछली बैठक के विवरण साथ ही अमेरिकी जीडीपी के पूर्वानुमान और पीसीई मुद्रास्फीति के आंकड़ों पर टिकी हुई है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.