बल्लभगढ़ के दर्जनों इलाकों के लिए आई बड़ी खुशखबरी, 70 लाख से चकाचक बनेगी यह सड़क

फरीदाबाद | हरियाणा की औद्योगिक नगरी फरीदाबाद के बल्लभगढ़ शहर से वाहन चालकों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है. यहां लंबे समय से खस्ताहाल स्थिति में पड़ी बाटा रेलवे ओवरब्रिज सड़क की अब तस्वीर बदलने जा रही है. पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट द्वारा 70 लाख रुपए की धनराशि से इस सड़क मार्ग को दुरुस्त किया जाएगा. इस सड़क मार्ग को चकाचक बनाने के काम को 1 महीने में पूरा कर लिया जाएगा.

Sadak Road

सड़कें होंगी चकाचक

विभाग द्वारा साल 2018 में इस सड़क की मरम्मत की गई थी. उसके बाद, विभाग द्वारा पैचवर्क तो किया गया लेकिन सड़क के मरम्मत कार्य को ठीक से नहीं किया गया. अब ओवरब्रिज की सड़क गढ्ढों में तब्दील हो चुकी है. ओवरब्रिज पर स्ट्रीट लाइटें नहीं होने की वजह से रात के अंधेरे में इन गढ्ढों की वजह से हादसा होने की संभावना बनी रहती है.

इन इलाकों की रहती है आवाजाही

बाटा रेलवे ओवरब्रिज से NIT- 1 और 2, NIT औद्योगिक क्षेत्र, सारन, जवाहर कॉलोनी, डबुआ कॉलोनी, डबुआ गांव, पर्वतीय कॉलोनी, प्रेस कॉलोनी, सेक्टर 7, 8, 9, 10 और 11 से हजारों की आबादी आवागमन करती है. ऐसे में रेलवे ओवरब्रिज सड़क पर बने गड्ढों से वाहन चालकों को खासी परेशानी झेलनी पड़ रही है. स्थानीय लोग लंबे समय से जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से सड़क की मरम्मत की मांग करते आ रहे थे जो अब जाकर सुनवाई हुई है.

बाटा रेलवे ओवरब्रिज के ऊपर सड़क निर्माण कार्य इसी सप्ताह शुरू हो जाएगा. इस काम को 31 मार्च तक पूरा कर लिया जाएगा जिसके बाद लोगों को गढ्ढों वाली सड़क की समस्या से परमानेंट छुटकारा मिल जाएगा. इससे उनका सफर आरामदायक और सुरक्षित हो जाएगा- प्रकाश लाल, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, पब्लिक वर्क्स विभाग, फरीदाबाद

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.