हिसार से जयपुर का सफर अब और आसान, रोडवेज ने पिंक सिटी एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी; फटाफट देखें टाइमिंग

हिसार | हरियाणा परिवहन विभाग द्वारा यात्रियों को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निरंतर नए प्रयास किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में राजस्थान की पिंक सिटी जयपुर जाने वालों के लिए हिसार रोडवेज डिपो से पिंक सिटी एक्सप्रेस नाम से नई बस सेवा को हरी झंडी दिखाई गई है. यह बस हिसार से वाया हांसी, भिवानी, नारनौल और कोटपूतली के रास्ते जयपुर का सफर पूरा करेगी.

Pink Bus

यह रहेगा शेड्यूल

जयपुर के लिए यह बस हिसार बस स्टैंड से सुबह साढ़े 10 बजे रवाना होकर सवा 11 बजे हांसी, दोपहर साढ़े 12 बजे भिवानी, 01.20 बजे चरखी दादरी, 02.20 बजे महेंद्रगढ़, दोपहर 3 बजे नारनौल और शाम पौने 5 बजे कोटपूतली से होते हुए शाम 7 बजे जयपुर पहुंचेगी.

इसी तरह वापसी में अगले दिन सुबह 6 बजे जयपुर से रवाना होकर सुबह 9 बजे नारनौल, 10.50 बजे चरखी दादरी और 11.50 बजे भिवानी से होते हुए दोपहर 2 बजे हिसार पहुंच जाएगी. बीच रास्ते यह बस दोनों दिशाओं में हांसी, बवानीखेड़ा, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, नारनौल, नांगल चौधरी, कोटपूतली, शाहपुरा और पावटा बस स्टैंड पर ठहराव करेगी.

यह भी पढ़े -  Asha School Hisar Jobs: हिसार में इन पदों पर निकली भर्ती, फटाफट करें आवेदन

यात्रियों को मिलेगा फायदा

हिसार रोडवेज डिपो के एक अधिकारी ने बताया कि जयपुर के लिए शुरू की गई इस बस सेवा का दक्षिण हरियाणा के प्रमुख शहरों के लिए जाने वाले यात्रियों को भी फायदा पहुंचेगा. उन्हें चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ और नारनौल के लिए सीधी बस सेवा का लाभ मिलेगा जिससे उनका सफर आरामदायक हो जाएगा. जयपुर घूमने वाले पर्यटकों के लिए भी यह बस सेवा काफी लाभकारी साबित होगी. उन्होंने बताया कि यात्रियों को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निरंतर नए प्रयास किए जा रहे हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.