25 फरवरी से शुरू होगी हरियाणा बोर्ड की वार्षिक परीक्षाएं, नकल रोकने के होंगे खास इंतजाम

चंडीगढ़ | हरियाणा के विद्यार्थियों के लिए जरूरी खबर सामने आई है. बता दें कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) द्वारा 10वीं व 12वीं की परीक्षा 25 फरवरी से आयोजित की जाएगी. 10वीं कक्षा की परीक्षाएं 20 मार्च तक और 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 2 अप्रैल तक आयोजित होंगी. परीक्षाओं को लेकर शिक्षा विभाग द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई है.

STUDENT

लगभग 15 हजार विद्यार्थी देंगे परीक्षा

बोर्ड परीक्षाओं में 10वी और 12वीं को मिलाकर लगभग 15 हजार विद्यार्थी शामिल होंगे. इसमें 10वीं कक्षा के करीब 9 हजार और 12वीं कक्षा के करीब 6 हजार विद्यार्थी भाग लेंगे. इन परीक्षाओं के सफल संचालन के लिए लगभग 74 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए है. इनमें से 51 कैथल डिविजन में, 10 कलायत में और गुहला में 13 परीक्षा केंद्र बनाए गए है.

नकल रोकने के लिए विशेष व्यवस्था

शिक्षा विभाग का दावा है कि सभी केंद्रो पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि परीक्षार्थीयों को किसी प्रकार की असुविधा न हो. वही नकल पर रोक लगाने के लिए विशेष फ्लाइंग टीम का गठन किया गया है, जबकि संवेदनशील केंद्रों पर पुलिस बल तैनात करने की योजना बनाई है. अधिकारियों द्वारा लगातार परीक्षा केंद्रों की जांच की जा रही है. बिजली, पेयजल और बैठने की व्यवस्था के निर्देश दिए गए है, ताकि परीक्षा बिना किसी बाधा के संपन्न हो सके.

यह भी पढ़े -  HTET अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी, रिजल्ट से पहले जारी होगी आंसर की; जानें प्रोसेस

कक्षा 10वीं की वार्षिक परीक्षा का शेड्यूल

तिथि विषय
26 फरवरी गणित (स्टैंडर्ड / बेसिक)
28 फरवरी हिंदी
05 मार्च अंग्रेजी
07 मार्च संस्कृत / उर्दू / गृह विज्ञान / नृत्य / चित्रकला / कृषि / कंप्यूटर / संगीत
12 मार्च विज्ञान
16 मार्च सामाजिक विज्ञान
18 मार्च पंजाबी / संस्कृत व्याकरण / आईटी
20 मार्च एनएसक्यूएफ व्यावसायिक विषय

कक्षा 12वीं की वार्षिक परीक्षा का शेड्यूल

तिथि विषय
25 फरवरी अंग्रेजी कोर / अंग्रेजी ऐच्छिक
27 फरवरी राजनीति विज्ञान
02 मार्च भौतिक विज्ञान / अर्थशास्त्र
03 मार्च शारीरिक शिक्षा
06 मार्च इतिहास / जीव विज्ञान
09 मार्च रसायन विज्ञान / लेखा / लोक प्रशासन
11 मार्च कंप्यूटर विज्ञान
12 मार्च कृषि / दर्शनशास्त्र
13 मार्च समाजशास्त्र / उद्यमिता
17 मार्च गणित
18 मार्च संस्कृत / उर्दू
19 मार्च गृह विज्ञान
20 मार्च सैन्य विज्ञान / नृत्य / मनोविज्ञान
24 मार्च हिंदी कोर / हिंदी ऐच्छिक
25 मार्च ललित कला
27 मार्च भूगोल
28 मार्च संगीत / व्यवसाय अध्ययन
30 मार्च पंजाबी / संस्कृत साहित्य
01 अप्रैल एनएसक्यूएफ / संस्कृत व्याकरण
Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.