हरियाणा के इस शहर को मिलेगा ट्रैफिक जाम से छुटकारा, सिक्स लेन बाईपास की मिलेगी सौगात

महेंद्रगढ़ | हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल शहर से एक अच्छी खबर सामने आई है. यहां शहर की सड़कों से ट्रैफिक दबाव कम करने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया गया है. इस संबंध में डीसी कैप्टन मनोज कुमार ने नारनौल में प्रस्तावित सिक्स लेन बाईपास को विस्तार देने की परियोजना को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों की एक बैठक बुलाई थी.

Highway Road 3

डीसी ने बुलाई अधिकारियों की बैठक

DC मनोज कुमार ने बैठक में उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीएम नायब सैनी की मंशा के अनुरूप इस बाईपास निर्माण से न केवल शहर से ट्रैफिक दबाव और जाम कम करने में मदद मिलेगी बल्कि यह क्षेत्र के आर्थिक विकास की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा. शहरवासियों को बाहरी वाहनों की शहर में एंट्री की समस्या से निजात मिलेगी.

उन्होंने कहा कि यह परियोजना नारनौल के लिए गेम- चेंजर साबित होगी. यह बाईपास नारनौल में बन रहे इंटीग्रेटेड मल्टी- माडल लाजिस्टिक हब व महर्षि च्यवन मेडिकल कालेज के साथ सीधे जोड़ने का काम करेगा जिससे भविष्य में औद्योगिक गतिविधियों को नई रफ्तार मिलेगी. लगभग 12 किलोमीटर लंबे इस बाईपास निर्माण सफर के समय में आधे घंटे की बचत आएगी और शहर के चारों ओर एक मजबूत रिंग रोड का जाल बिछ जाएगा.

निर्धारित समय- सीमा में पूरा होगा प्रोजेक्ट

बैठक के दौरान अधिकारियों ने डीसी को अवगत कराया कि बाईपास निर्माण के लिए अमरपुर जोरासी, बशीरपुर, गहली, कोरियावास, कुलताजपुर, टहला, मकसूसपुर, थाना और रघुनाथपुरा जैसे गांवों की जमीन अधिग्रहित करने की प्रक्रिया चल रही है. डीसी ने बिजली, वन और सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे आपस में समन्वय स्थापित कर रास्ते में आने वाली तमाम अड़चनों को दूर करते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर प्रोजेक्ट को पूरा करें.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.