मेरठ से दिल्ली नमो भारत ट्रेन की यात्रा बचाएगी समय और 1 हजार रुपए, जानें खर्च का पूरा गणित

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर में सफर करने वाले लोगों को सार्वजनिक परिवहन कनेक्टिविटी के रूप में एक बड़ी सौगात मिली है. बता दें कि मेरठ मेट्रो का संचालन शुरू होने के साथ- साथ 22 फरवरी से नमो भारत ट्रेन भी अपने पूरे कॉरिडोर पर संचालित हो रही है. इसे देखते हुए लोगों ने मोदीपुरम से दिल्ली तक नमो भारत से और निजी वाहन से सड़क मार्ग से यात्रा में लगने वाला समय और खर्च का अनुमान लगाना शुरू कर दिया है.

Rapidx Train

समय व पैसा दोनों की बचत

अनुमान बताता है कि यदि आपको अकेले दिल्ली के सराय काले खां स्टेशन तक जाना है तो नमो भारत ट्रेन से सफर करना काफी फायदेमंद रहेगा. आपका न केवल एक घंटे का समय बचेगा बल्कि साथ ही 1,000 रुपए की बचत भी होगी. साथ ही सड़क मार्ग पर ट्रैफिक जाम के झंझट से भी छुटकारा मिलेगा.

हालांकि, फैमिली या फिर दोस्तों के साथ आपको किसी वैवाहिक कार्यक्रम या कोई अन्य फंक्शन में शामिल होने के लिए यात्रा करनी हैं तो आपके लिए गाड़ी का विकल्प बेहतर रहेगा. ऐसे मौकों पर आपके साथ कपड़े या अन्य सामान होता है तो आपको बार-बार उठाने की समस्या झेलनी पड़ेगी.

यह भी पढ़े -  दिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों के बदल जाएंगे नाम, भारतीय रेलवे कर रहा बड़ा प्लान तैयार; यात्रियों को होगा यह फायदा

नमो भारत ट्रेन से यात्रा पर खर्च का अनुमान

स्टेशन (कहां से – कहां तक) दूरी अनुमानित समय अनुमानित किराया
मेरठ साउथ – न्यू अशोक नगर 51.56 किमी 42 मिनट ₹150
मोदीपुरम – सराय काले खां 82 किमी 57 मिनट ₹210

निजी वाहन से यात्रा पर खर्च

स्टेशन (कहां से – कहां तक) दूरी अनुमानित समय अनुमानित किराया
मेरठ साउथ – न्यू अशोक नगर 59 किमी 90 मिनट ₹700
मोदीपुरम – सराय काले खां 88 किमी 2.20 घंटे ₹1200
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.