25 फरवरी से शुरू हो रही हरियाणा की बोर्ड परीक्षाएं, 15 मई तक जारी हो जाएगा परिणाम

भिवानी | हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) की 10वीं और 12 वीं की परीक्षाएं 1 अप्रैल को खत्म होगी. इसके बाद, उत्तरपुस्तिकाओं का ऑफलाइन मूल्यांकन शुरु होगव. 15 मई तक परीक्षा का रिजल्ट जारी किया जाएगा. वहीं, बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (HTET) 2025 का आयोजन भी मई महीने में हो सकता है. एचटेट 2026 के विषय पर अभी तक कोई फैसला नहीं लिया गया है.

EXAM CENTER

एक ही सेशन में होगी हरियाणा बोर्ड परीक्षा

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 25,26 फरवरी से शुरू हो रही हैं. यह एग्जाम एक ही सेशन में आयोजित होगा. परीक्षा का समय सुबह 12:30 से 3:30 बजे तक होगा. बोर्ड परीक्षाओं के लिए लगभग 1420 परीक्षा केंद्र बनाए गए है जिन पर कुल 5,71,767 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे. HBSE मुख्यालय पर शुक्रवार को प्रेसवार्ता हुई. इस प्रेस कांफ्रेंस में डॉ. पवन कुमार ने बताया कि बोर्ड ने 325 उड़नदस्तों का गठन किया है. परीक्षा केंद्र ज्यादा दूर नहीं बनाए गए है.

इन्हें मोबाइल रखने की अनुमति

कुछ जगहों पर परीक्षा केंद्र दूर बनाए गए हैं उनके परीक्षार्थियों को भी नजदीकी परीक्षा केंद्रों पर समाहित किया जा रहा है. बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि जिन परीक्षार्थियों के एक या दो पेपर अच्छे नहीं हुए है उन्हें परीक्षा खत्म होने के 15 दिन बाद फिर से अवसर दिया जाएगा. इस परीक्षा में अधिकतम अंक ही मान्य होंगे. परीक्षा के दौरान सिर्फ केंद्र अधीक्षक को ही मोबाइल फोन रखने की अनुमति रहेगी. अन्य सभी स्टाफ के लिए स्मार्टफोन के इस्तेमाल पर रोक रहेगी.

यह भी पढ़े -  HTET अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी, रिजल्ट से पहले जारी होगी आंसर की; जानें प्रोसेस

48 एग्जाम सेंटर

संवेदनशील केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों के जरिए बोर्ड कार्यालय से सीधे लाइव मॉनिटरिंग होगी. बोर्ड की 10 वीं और 12वीं की परीक्षाओं के लिए पूरे हरियाणा में 48 परीक्षा केंद्रों को अति संवेदनशील श्रेणी में शामिल किया गया है. हरियाणा में सबसे ज्यादा 15 अति संवेदनशील परीक्षा केंद्र नूंह जिले में और सबसे कम गुरुग्राम में सिर्फ एक परीक्षा केंद्र ही अति संवेदनशील रखा गया है.

बोर्ड कार्यालय में करें संपर्क

पिछले साल नूंह में ही पेपर लीक हके मामले देखने को मिले थे. बोर्ड द्वारा परीक्षार्थियों के समस्याओं के समाधान कराने के लिए परीक्षार्थी व विद्यालय मुखिया 21, 22 फरवरी को अवकाश के दिनों में भी बोर्ड कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं. इन दिनों में बोर्ड कार्यालय की सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी शाखाएं सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक खुली रहेंगी ऐसे में जिस भी परीक्षार्थी को कोई समस्या है वह बोर्ड में संपर्क कर सकता है.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.