10वीं और 12वीं हरियाणा बोर्ड की परीक्षा से पहले बड़ा फैसला, नकल पर जीरो टॉलरेंस

भिवानी | हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) की 10वीं और 12वीं की परीक्षा जल्द शुरू होने वाली है. बोर्ड परीक्षाओं के लिए पूरे प्रदेश में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा की व्यापक सुरक्षा व्यवस्था होगी. वहीं, प्रदेश के सभी परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी इंस्टॉल व संचालन संबंधी सूचनाएं भी बोर्ड मुख्यालय को 25 फरवरी से पहले पहुंचानी होगी. परीक्षा केंद्रों के खिड़की और दरवाजे बिल्कुल ठीक होने जरूरी हैं.

School

HBSE बोर्ड परीक्षा 2026

बोर्ड द्वारा ग्राम पंचायतों से भी नकल रोकने में सहयोग मांगा गया है. दूसरी तरफ परीक्षा के दौरान जिन परीक्षा केंद्रों के आसपास फोटो स्टेट की दुकाने है वह भी बंद रहेंगी. HBSE के अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार ने कहा कि हरियाणा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा 25 और 26 फरवरी से शुरू हो रही हैं. ग्रामीण क्षेत्रों के परीक्षा केंद्रों पर अच्छी तरह से परीक्षा पूरी कराने के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की जा रही है.

छात्र- छात्राओं की सुविधा के लिए सभी प्रबंध होंगे. बोर्ड द्वारा ग्राम पंचायतों से आवाहन किया गया है कि वे नकल रोकने में सहयोग करे और परीक्षा केंद्रों पर बाहरी हस्तक्षेप रोकने की भी कोशिश करें.

बोर्ड द्वारा बनाए गए उड़नदस्ते

बोर्ड द्वारा 325 फ्लाइंग स्क्वॉयड बनाए गए है जो 1420 परीक्षा केंद्रों की निगरानी रखेंगे. इनमें बोर्ड अध्यक्ष एक, बोर्ड उपाध्यक्ष एक बोर्ड सचिव-एक उप सचिव एक, सहायक सचिव (संचालन) एक, उपायुक्त उड़नदस्ते 22 एसडीएम उड़नदसी- 69, बोर्ड अध्यक्ष विशेष उड़नदस्ते- 22. बोर्ड उपाध्यक्ष विशेष उड़नदस्ते 22 बोर्ड सचिव विशेष उड़नदस्ते- 22.

यह भी पढ़े -  HTET अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी, रिजल्ट से पहले जारी होगी आंसर की; जानें प्रोसेस

जिला शिक्षा अधिकारी उड़नदस्ते 22 जिला प्रश्नपत्र उड़नदस्ते 22. उपमंडल प्रश्नपत्र उड़नदस्ते-48. संग्रहण केंद्र उडनदस्ते- 22. पिड एक्शन फोर्स के उड़नदस्ते- 21. एसटीएफ के उड़नदस्ते 21, कण्ट्रोल रूम उड़नदस्ते- 7 का गठन किया गया है.

पुलिस करेगी निगरानी

एग्जाम के दौरान परीक्षा केंद्रों के बाहर डॉयल 112 की टीम के अलावा पेट्रोलिंग टीमें निरंतर गश्त करेंगी. इसके लिए सरकार ने भी सभी जिला अधिकारियों को नकल रोकने के लिए निर्देशित कर दिया है. यदि किसी भी स्तर पर कोई लापरवाही होती है तो इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. बोर्ड द्वारा तमाम कोशिश की जा रही है कि परीक्षार्थियों को सभी सुविधा मिले. परीक्षा केंद्रों पर 4 से 5 पुलिस कर्मचारियों की नियमित ड्यूटी भी लगाई गई है.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.