खुशखबरी: हिसार शहर से छू- मंतर होगा ट्रैफिक जाम, जल्द धरातल पर होंगे 2 बड़े प्रोजेक्ट्स

हिसार | हरियाणा के हिसार शहर को ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने की दिशा में कई प्रोजेक्ट्स पर विचार- विमर्श चल रहा है. इसमें कई जगह अड़चनें भी आ रही है. अड़चनों की बात करें तो आजाद नगर के स्लिप रोड के डिजाइन में फिर बदलाव किया गया है. आजाद नगर एरिया में नवदीप कॉलोनी वासियों की आपत्ति और एक्सीडेंटल प्वॉइंट के खतरे को देखते हुए बीएंडआर विभाग ने प्रोजेक्ट के डिजाइन में बदलाव किया है. अब यहां एक नहीं, बल्कि दो अलग-अलग चौराहे बनाए जाएंगे. यहां हाइट गेज बैरियर लगाए जाएंगे ताकि हादसों को रोका जा सके.

Traffic Car Road Sadak Bridge

दो चौराहों से कंट्रोल होगा ट्रैफिक

आजाद नगर: लोगों की मांग पर एक्सीडेंटल प्वॉइंट खत्म होगा. आजाद नगर लालबत्ती चौक पर नवदीप कॉलोनी के लोगों ने सुरक्षा को लेकर मोर्चा खोला था. अब विभाग द्वारा यहां दो अलग-अलग चौराहों का निर्माण किया जाएगा.

प्लान: एक चौक नवदीप कॉलोनी रोड के सामने और दूसरा लघु सचिवालय की तरफ बनेगा.

नया क्या: भारी वाहनों को रोकने के लिए हाइट गेज बैरियर लगेंगे और नहर पर दो नए पुल (स्लिप रोड के लिए) बनाए जाएंगे.

यह भी पढ़े -  Asha School Hisar Jobs: हिसार में इन पदों पर निकली भर्ती, फटाफट करें आवेदन

डाबड़ा चौक से हटेगी पुलिस पोस्ट

डाबड़ा चौक पर स्लिप रोड निर्माण के लिए HSVP ने एनओसी दे दी है. अब केवल वन विभाग की मंजूरी का इंतजार है. इसके लिए चौक पर बनी पुलिस पोस्ट को भी शिफ्ट किया जाएगा. ग्रीन बेल्ट के कुछ हिस्से को रोड में तब्दील कर वाहन मोड़ने के लिए स्लिप रोड को चौड़ा किया जाएगा. इस प्रोजेक्ट में वन विभाग की एनओसी जारी होने के साथ ही काम शुरू हो जाएगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.