बिजनेसमैन डेस्क | अगर आप भी हाल फिलहाल में शेयर बाजार में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे है तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं. आज हम आपको एक ऐसी ही कंपनी के बारे में जानकारी देने वाले हैं जो अपने शेयर्स का बटवारा करने जा रही है. हम वारवी ग्लोबल लिमिटेड कंपनी के बारे में बातचीत कर रहे हैं. जानकारी देते हुए बताया गया कि कंपनी अपने शेयर्स का बंटवारा दो हिस्सों में करने जा रही है. इस स्टॉक स्प्लिट के लिए कंपनी की तरफ से शुक्रवार को रिकॉर्ड डेट का ऐलान भी कर दिया गया है, जो कि मार्च महीने के पहले हफ्ते में होने वाली है.
शेयर्स का बंटवारा
वारवी ग्लोबल लिमिटेड ने स्टॉक स्प्लिट के लिए 2 मार्च 2026 की डेट फाइनल की है. शुक्रवार को इस कंपनी के शेयर्स की कीमतों में 2.71% तक की बढ़ोतरी देखने को मिली जिसके बाद कीमत 136. 30 रुपए के आंकड़े को पार कर गई थी. पिछले 6 महीनों की बात की जाए तो इस कंपनी का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है अर्थात शेयर की कीमतों में 28% तक की गिरावट दर्ज की गई है. 1 साल में इस कंपनी के शेयर्स की कीमतों में 7.04% तक की कमी देखने को मिली है.
600 परसेंट से ज्यादा का रिटर्न
52 सप्ताह के हाई प्राइस की बात की जाए तो वह 197 रुपए के आसपास वही लो प्राइस की 113 रुपए के आसपास रही है. कंपनी का मार्केट कैप 351 करोड रुपए बताई जा रहा है. 2 साल पहले अगर आपने इस कंपनी में निवेश किया होता. आपको 287 परसेंट से ज्यादा का रिटर्न मिला होता.
3 साल में इस कंपनी के शेयर्स की कीमतों में 483 परसेंट तक की बढ़ोतरी देखने को मिली है. 5 साल में इस कंपनी ने अपने निवेशको को 650% तक का रिटर्न दिया है. जब भी आप शेयर बाजार में निवेश करें तो एक बार बाजार के जानकारो से सलाह अवश्य ले लें. शेयर बाजार में निवेश करना काफी जोखिम भरा माना जाता है.
डिस्क्लेमर: शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है. Haryana E Khabar निवेश करने से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह लेने की गुजारिश करता है.
