खाटूश्याम श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, दक्षिण हरियाणा के इस शहर से चलेगी मेला स्पेशल बसें

महेंद्रगढ़ | हरियाणा परिवहन विभाग द्वारा यात्रियों को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निरंतर नए प्रयास किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में खाटूश्याम में आयोजित वार्षिक फाल्गुनी मेले को देखते हुए श्रद्धालुओं को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध कराने के लिए परिवहन विभाग ने कमर कस ली है. रोडवेज विभाग ने श्याम भक्तो को हारे के सहारे श्याम प्यारे के दर्शन कराने के लिए प्रदेश के लगभग सभी डिपो व उप डिपो से स्पेशल बसों के संचालन को हरी झंडी दिखा दी है. अब नारनौल से भी खाटूश्याम श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है.

Haryana Roadways Bus

यह रहेगा शेड्यूल

नारनौल रोडवेज डिपो के एक अधिकारी ने बताया कि खाटूश्याम धाम पर आयोजित वार्षिक फाल्गुनी मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए 24- 28 फरवरी तक मेला स्पेशल बसों का संचालन किया जाएगा. इन बसों का संचालन दिनभर जारी रहेगा. इन बसों में प्रति व्यक्ति यात्री किराया 150 रुपए रखा गया है.

यह रहेगा रूट

उन्होंने बताया कि पाटन- नीमकाथाना सड़क मार्ग को फोरलेन बनाने का काम प्रगति पर है. ऐसे में इस रूट पर ट्रैफिक जाम की समस्या को देखते हुए मेला स्पेशल बसों को नए रूट से खाटूश्याम के लिए संचालित किया जाएगा. अब यह बसे नया गांव- पाटन के रास्ते चलने की बजाय निजामपुर- मेहाड़ा- मावंडा के रास्ते नीमकाथाना पहुंचकर खाटूश्याम पहुचेंगी.

श्रद्धालुओं को मिलेगी राहत

खाटूश्याम श्रद्धालुओं की अतिरिक्त भीड़- भाड़ को देखते हुए पूरे योजनाबद्ध तरीके से बसें संचालित की जाएगी. इसके लिए डीआई ब्रह्मप्रकाश की देखरेख में रोडवेज विभाग की स्पेशल टीम तैनात की गई है. जो मेले से वापस लौटने वाले श्रद्धालुओं को टिकट प्रदान कर बसों में सीट मुहैया कराएगी. इससे श्रद्धालुओं के लिए घर वापसी का सफर आरामदायक हो जाएगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.