हरियाणा में बिना खर्ची-पर्ची मिली 37 हजार नौकरियां, CM ने किया ऐलान; नई वैकेंसी जारी

चंडीगढ़ | हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शनिवार को एक कार्यक्रम में पहुँचे. इस दौरान उन्होंने कई मुद्दों पर बात की. मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 1 साल में 37 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी प्रदान की गई है. वर्तमान में 12 हजार 500 पदों के लिए भर्तियां निकाली गई हैं. युवाओं से इन पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं. जल्द ही, पूर्ण पारदर्शिता के साथ इन्हें भरा जाएगा.

CM Nayab Singh Saini

CM ने किया ऐलान

उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने पारदर्शी प्रक्रिया के जरिए  बिना खर्ची और बिना पर्ची के सरकारी नौकरियां दी हैं. नौकरियों में सभी वर्गों के युवाओं को समान अवसर मिल रहें है. विदेश सहयोग विभाग के जरिए वैध तरीके से विदेश में भी युवाओं को रोजगार के मौके मुहैया कराए जा रहे हैं. सीएम ने कार्यक्रम में कहा कि युवाओं की नई सोच और सकारात्मक ऊर्जा से प्रदेश और देश नई दिशा में जाएगा.

नई वैकेंसी जारी

पंजाब की वर्तमान स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ साल में वहां नशे की समस्या गंभीर रूप से बढ़ी है, जिसका दुष्प्रभाव युवा पीढ़ी पर  देखने को मिल रहा है. नशे के विरुद्ध जागरूकता बढ़ाने के लिए साइक्लोथान और मैराथन जैसे कार्यक्रम किए जा रहे हैं जिनमें युवा शामिल हो रहे हैं. जो लोग अवैध नशा कारोबार में संलिप्त है उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जा रही है. उनकी संपत्तियां भी अटैच की जा रही है. विवि व शिक्षण संस्थानों में विशेष जागरूकता अभियान आयोजित किए जा रहें है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में PG करने वाले डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, बॉन्ड और ट्रांसफर से मिली राहत
Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.