27 फरवरी को भिवानी में लगेगा जॉब फेयर, चयनित युवाओं को मिलेगा इतना मानदेय

भिवानी | अगर आप बेरोजगार हैं और अपने लिए नौकरी ढूंढ रहे तो हमारी यह खबर आपके लिए ही है. आज हम आपके लिए जॉब संबंधित अपडेट लेकर आए हैं. आपको बता दें कि जल्दी एक रोजगार मेले का आयोजन होने जा रहा है. आप इस जॉब फेयर में हिस्सा ले सकते हैं और अपने लिए रोजगार सुनिश्चित कर सकते हैं. यह रोजगार मेला आने वाली 27 फरवरी को आयोजित होगा.

Education Fair

भिवानी में लगेगा जॉब फेयर

जिले के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में 27 फरवरी को सुबह नौ बजे रोजगार मेला आयोजित होने जा रहा है. इसमें इलेक्ट्रीशियन, फिटर, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक, मशीनिस्ट, मैकेनिक मोटर व्हीकल, मैकेनिक ट्रैक्टर, टेक्नीशियन पावर इलेक्ट्रानिक सिस्टम, टर्नर, वायरमैन, फाउंड्रीमैन, शीट मेटल वर्कर, कोपा, स्टेनो हिंदी, स्टेनो इंग्लिश, प्लंबर व्यवसायों के लिए छात्रों का चयन किया जाएगा.

मेले में पहुंच रही यह कंपनियां

ऐसे में अगर आप भी आईटीआई पास है और नौकरी ढूंढ रहे हैं तो इस मेले में शामिल हो सकते हैं. बताई गई विभिन्न ट्रेडस के आईटीआई पास छात्र इस कैंपस प्लेसमेंट में भाग लेकर रोजगार प्राप्त कर सकते हैं. राजकीय आईटीआई के प्रधानाचार्य बलबीर सिंह ने जानकारी दी कि इस रोजगार मेले में चौधरी बंसीलाल यूनिवर्सिटी, यूएनओ मिंडारिका फरुखनगर मानेसर गुरुग्राम हिस्सा लेने पहुंच रही हैं.

यह भी पढ़े -  Haryana State Transport Karnal Jobs: करनाल में इन पदों पर निकली वैकेंसी, 25 अगस्त से पहले करें आवेदन

मिलेगा इतना मानदेय

वर्ग अनुदेशक वीरेंद्र कुमार व शिक्षुता अनुदेशक अमरदीप मलिक ने बताया कि कंपनियों में चयनित युवाओं को 9600 से 17400 रुपये तक का मानदेय प्रदान किया जाएगा. ऐसे में बेरोजगार युवाओं के पास रोजगार पाने का यह सुनहरा मौका है. ज्यादा- से- ज्यादा युवा इस मेले में शामिल हों और अपने लिए रोजगार के अवसर अवश्य सुनिश्चित करें.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.