छत पर लगाएं सोलर पैनल, बिजली बिल जीरो के साथ कमाएं पैसा; केंद्र व हरियाणा सरकार देगी तगड़ी सब्सिडी

चंडीगढ़ | प्रधानमंत्री सूर्य घर बिजली योजना के तहत आमजन के लिए एक अच्छी खबर है. इस योजना के तहत घरों की छतों पर सोलर पैनल लगवाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार की ओर से सब्सिडी राशि का लाभ दिया जा रहा है. यह योजना सस्ती, स्वच्छ और मुफ्त बिजली प्रदान करने का माध्यम बनी हुई है. इस योजना का उद्देश्य प्रत्येक घर को सौर ऊर्जा से जोड़कर उर्जा आत्मनिर्भरता बढ़ाने और बिजली बिल कम करना है.

Solar System

इस योजना के तहत, गरीब और मध्यम वर्गीय परिवार घरों की छतों पर सोलर पैनल लगवाकर अपनी जरूरत की बिजली खुद उत्पन्न कर सकेंगे. यदि उत्पादित बिजली खपत से अधिक हो जाती है, तो अतिरिक्त यूनिट ग्रिड में जमा होती हैं और नेट मीटरिंग के माध्यम से उपभोक्ता को क्रेडिट मिलता है. इससे बिजली बिल शून्य या बहुत कम हो सकता है.

कितनी मिलती है सब्सिडी?

उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (UHBVN) के अधीक्षक अभियंता नरेंद्र कुमार ने बताया कि 2 किलोवाट का सोलर सिस्टम हर रोज 8-10 यूनिट बिजली उत्पन्न करता है जिससे मासिक खपत लगभग 300 यूनिट मिलती है. जो आम घरेलू खपत के लिए पर्याप्त रहती है. उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार एक किलोवाट तक 30 हजार रुपए, 2 किलोवाट तक 60 हजार रुपए और 3 किलोवाट या उससे अधिकतम 78 हजार रुपए की सब्सिडी राशि का लाभ देती है.

यह भी पढ़े -  इलेक्ट्रिक वाहन चालकों के लिए खुशखबरी, हरियाणा में बनेंगे नए पब्लिक चार्जिंग स्टेशन

हरियाणा सरकार सालाना 3 लाख रुपए तक आमदनी वाले परिवारों को 2 किलोवाट सोलर सिस्टम पर अतिरिक्त राज्य सब्सिडी राशि का लाभ प्रदान करेगी, जो कुछ मामलों में 50 हजार रुपए तक हो सकती है. इससे कुल सब्सिडी 1 लाख रुपए से ज्यादा हो सकती है. इस तरह बिजली बिल में भारी राहत पहुंचेगी.

ऐसे मिलेगा योजना का लाभ

इस योजना के तहत पात्र परिवारों को सोलर सिस्टम स्थापित करवाने के बाद सब्सिडी राशि सीधे लाभार्थी के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की जाती है. इस योजना का लाभ उठाने के इच्छुक लाभार्थी निकटतम UHBVN उपमंडल कार्यालय या सब- डिविजनल ऑफिसर से संपर्क कर सकते हैं. आवेदन ऑनलाइन पोर्टल pmsuryaghar.gov.in पर भी किया जा सकता है. वहां सिस्टम साइज कैलकुलेटर, वेंडर सूची और अन्य जानकारी हासिल की जा सकती है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.