खाटूश्याम मेले के लिए दिल्ली से वाया हरियाणा होकर गुजरेगी स्पेशल ट्रेन, फटाफट देखें टाइमिंग व स्टॉपेज

गुरुग्राम | हरियाणा सहित दिल्ली और एनसीआर से खाटूश्याम धाम पर आयोजित वार्षिक फाल्गुनी मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. बता दें कि श्रद्धालुओं के सफर को आरामदायक बनाने के लिए भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने मदार- रेवाड़ी- फुलेरा एक्सप्रेस ट्रेन का दिल्ली तक विस्तार कर दिया है. खाटूश्याम श्रद्धालुओं की सुविधा और अतिरिक्त भीड़- भाड़ के प्रबंधन हेतु रेलवे द्वारा यह फैसला लिया गया है.

Train Railways

यह रहेगा शेड्यूल

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि ट्रेन नंबर 19617, मदार (अजमेर)- दिल्ली सराय रोहिल्ला स्पेशल ट्रेन 24-28 फरवरी तक मदार से शाम 05.10 बजे रवाना होकर रात डेढ़ बजे दिल्ली सराय रोहिल्ला स्टेशन पर आगमन करेगी.

इसी तरह वापसी में ट्रेन नंबर 19620, दिल्ली सराय रोहिल्ला- मदार स्पेशल ट्रेन 25 फरवरी से 1 मार्च तक दिल्ली से रात ढाई बजे रवाना होकर सुबह 09.20 बजे फुलेरा पहुंचेगी. इस ट्रेन में यात्रियों को 18 जनरल कोच की सुविधा मिलेगी. यह ट्रेन पूरी तरह से अनारक्षित रहेगी.

यह भी पढ़े -  दिल्ली जल बोर्ड का बड़ा फैसला, पानी की सप्लाई को लेकर बनेगी नई नीति

इन स्टेशनों पर करेगी ठहराव

बीच रास्ते यह ट्रेन दोनों दिशाओं में पटौदी रोड, गुरुग्राम, दिल्ली कैंट और दिल्ली सराय रोहिल्ला स्टेशनों पर ठहराव करेगी जिसका सीधा फायदा दक्षिण हरियाणा और दिल्ली- NCR क्षेत्र से खाटूश्याम मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को मिलेगा. अमित सुदर्शन ने कहा कि खाटूश्याम मेले के लिए श्रद्धालुओं को सुरक्षित और आरामदायक सफर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निरंतर स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.