हरियाणा में अब खुलेगा CM Shree स्कूल, 25 फीसदी सीटें गरीब बच्चों के लिए फ्री

चंडीगढ़ | पीएमश्री स्कूलों की तर्ज पर अब प्रदेश में CM Shree स्कूल खोले जाएंगे. सीबीएसई से मान्यता प्राप्त इंग्लिश मीडियम के इन स्कूलों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के परिवारों के बच्चों के लिए 25 प्रतिशत सीटें रिजर्वे रहेंगी. आरक्षित सीटों पर जहां बच्चों को फ्री शिक्षा दी जाएगी. वहीं, शेष सीटों पर भी प्राइवेट स्कूलों के अपेक्षा काफी कम फीस होगी.

School Student

सदन में पेश किए गए आंकड़े

शिक्षा मंत्री महीपाल सिंह ढांडा की तरफ से बुधवार को प्रश्नकाल में समालखा से भाजपा विधायक मनमोहन भड़ाना के सवाल में जवाब में यह ऐलान किया गया है. भड़ाना का कहना था कि प्राइवेट स्कूलों में 25 प्रतिशत सीटें गरीबों के लिए आरक्षित होने के बाद भी स्कूल इस पर अमल नहीं करते. उन्होंने सदन में आंकड़े भी पेश किए. इस पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्राइवेट स्कूलों को रिक्त सीटों का ब्योरा सार्वजनिक करना होता है.

यह भी पढ़े -  HSVP को हाई कोर्ट का झटका, प्लॉट की लोकेशन बदलने पर लगाई रोक; स्टेटस क्वो के आदेश

25% सीटें रिजर्व

उल्लंघन करने वाले कई स्कूलों के विरूद्ध कार्रवाई हुई है. राज्य में वर्तमान में 252 पीएमश्री स्कूल का संचालन हो रहा हैं. सरकार पहले से चल रहे सरकारी स्कूलों को ही अपग्रेड करके उन्हें पीएमश्री और सीएमश्री के रूप में बदल रही है. इनस्कूलों में फाउंडेशनल लर्निंग पर फोकस, स्किल- बेस्ड लर्निंग और एक्सपीरिएंशल लर्निंग पर फोकस रहेगा. इन स्कूलों में लैब, लाइब्रेरी और प्लेग्राउंड व स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर, सोलर पैनल, तकनीकें व सुरक्षित कैंपस मौजूद रहेंगे.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.