नई दिल्ली | आज फरवरी महीने का आखिरी दिन है और कल से मार्च महीने की शुरुआत हो जाएगी. 1 मार्च से कुछ जरूरी नियमों में बड़ा बदलाव देखने को मिलने वाला है, जिसका प्रभाव हम सब पर किसी न किसी रूप में आवश्यक पड़ेगा. 1 मार्च 2026 से लागू होने वाले कई नए नियमों के बारे में भी हम आपको जानकारी देने वाले हैं इसके लिए आपको हमारे इस आर्टिकल लास्ट तक बने रहना है.
1 मार्च से लागू होंगे यह नए नियम
- 1 मार्च यानी कि कल से सिम कार्ड से जुड़े हुए एक बड़े नियम में बदलाव होने जा रहा है, अब सिम बाइंडिंग नियम लागू होने जा रहा है. इसका मतलब यह है कि आप जिस फोन में व्हाट्सएप चला रहे हैं उसमें उस नंबर के सिम का होना जरूरी है तभी आप उसे अकाउंट को एक्सेस कर सकते हैं.
- इसी प्रकार 1 मार्च यानी कि कल से रेलवे की तरफ से अपना पुराना UTS एप बंद कर दिया जाएगा, जिसकी वजह से यात्री अब इस ऐप का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे. इसकी जगह यात्रियों को Railone ऐप का इस्तेमाल करना होगा, इससे वह काफी आसानी से प्लेटफॉर्म टिकट की बुकिंग कर पाएंगे.
- 1 मार्च 2026 यानी कल से सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में भी कोई बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. हम आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सरकार की तरफ से नई कीमते 1 मार्च को ही जारी की जाती है. ग्राहक भी पिछले काफी समय से कीमतों में राहत का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
- एलपीजी गैस धारकों को भी 1 मार्च का बेसब्री से इंतजार है. अब देखना होगा कि सरकार की तरफ से घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दामों में कटौती की जाती है या फिर फिर से ग्राहकों को बड़ा झटका दिया जाता है. सरकार की तरफ से ऑफीशियली अब इस बारे में जानकारी नहीं दी गई है कि कीमतों में बढ़ोतरी की जाएगी या कमी.
- देश के कई बड़े सारे सरकारी बैंकों की तरफ से मिनिमम बैलेंस के नियमों को लेकर भी लोगों को बड़ी राहत दी जाएगी. अब मिनिमम बैलेंस के बारे में जानकारी पूरे महीने के औसत से मिलने वाली है अर्थात अगर शुरुआत में आपके अकाउंट में कम बैलेंस है तो आपको परेशान होने की आवश्यकता नहीं है.
