इस कंपनी ने किया बोनस शेयर का ऐलान, 6 मार्च रहेगी रिकॉर्ड डेट

बिजनेस डेस्क | अगर आप भी हाल फिलहाल में शेयर बाजार में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे है, तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं. आज हम आपको एक ऐसे ही कंपनी के बारे में जानकारी देने वाले हैं, जो अपने योग्य निवेशको को बोनस शेयर देने जा रही है. हम Accedere लिमिटेड के बारे में बातचीत कर रहे हैं, पहली बार इस कंपनी की तरफ से बोनस शेयर देने का ऐलान किया गया है. आज हम आपको इसी के बारे में डिटेल जानकारी उपलब्ध करवाएंगे.

Share Market 2

यह कंपनी बांटेगी निवेशकों को बोनस शेयर

जानकारी देते हुए बताया गया कि कंपनी की तरफ से बोनस इश्यू के लिए रिकॉर्ड डेट का ऐलान भी कर दिया गया है जोकि 10 मार्च से पहले होने वाली है. कंपनी के शेयरों का भाव मौजूदा समय में 50 रुपये के आसपास है. कल शुक्रवार को स्टॉक मार्केट में भारी बिकवाली के बीच भी इस शेयर्स की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली थी. कीमतों में अपर सर्किट लगा था. 5% से ज्यादा की तेजी के साथ कीमती 50.37 रुपए के स्तर पर पहुंच गई थी.

रिकॉर्ड डेट का ऐलान

कंपनी की तरफ से 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले 10 शेयर पर एक बोनस शेयर दिया जाएगा. इस बोनस इश्यू के लिए कंपनी की तरफ से 6 मार्च 2026 की तारीख को रिकॉर्ड डेट निश्चित किया गया है. अर्थात जिन भी योग्य निवेशकों का नाम इस दिन बुक लिस्ट में होगा उन्हें निश्चित रूप से बोनस शेयर का लाभ मिलने वाला है. भले ही कल इस कंपनी के शेयर्स की कीमतों में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिली थी, प्रथम पिछले कुछ समय से इस कंपनी के शेयर्स काफी स्ट्रगल कर रहे है.

यह भी पढ़े -  1 जुलाई से पासपोर्ट बनवाना होगा महंगा, सरकार ने बढ़ाई फीस; जानें नया रेट

पिछले 3 महीना की बात की जाए तो कीमतों में 39 परसेंट तक की गिरावट देखने को मिली है. 1 साल में इस कंपनी के शेयर्स की कीमतों में 42% से ज्यादा की कमी दर्ज की गई है.

कंपनी में पब्लिक की हिस्सेदारी

52 हफ्तों का हाई प्राइस 97 रुपए के आसपास लो प्राइस 42 रुपए के आसपास दर्ज किया गया है. कंपनी का मार्केट कैप 25. 52 करोड रुपए का बताया जा रहा है. जब भी आप शेयर बाजार में निवेश करें तो एक बार बाजार के जानकारों से सलाह अवश्य ले लें. शेयर बाजार में निवेश करना काफी जोखिम भरा माना जाता है. पिछले 5 सालों की बात की जाए तो इस कंपनी ने अपने निवेशको को 400 परसेंट से ज्यादा का रिटर्न दिया है.

इस कंपनी में प्रमोटर की हिस्सेदारी 81.46 रही है. दिसंबर 2025 की शेयर होल्डिंग के अनुसार पब्लिक के पास 18.54 प्रतिशत हिस्सा है. बता दें कि पिछली तीन तिमाही के दौरान कंपनी के शेयर्स होल्डिंग में किसी प्रकार का कोई भी बदलाव देखने को नहीं मिला है.

डिस्क्लेमर: शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है. Haryana E Khabar निवेश करने से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह लेने की गुजारिश करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.