स्पेशल कोटिंग से तैयार होगी ग्रेटर फरीदाबाद की प्रमुख सड़कें, 35 करोड़ रुपए खर्च करेगा FMDA

फरीदाबाद | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे फरीदाबाद से वाहन चालकों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. यहां फरीदाबाद मेट्रो डिवलेपमेंट ऑथोरिटी (FMDA) द्वारा ग्रेटर फरीदाबाद के 4 प्रमुख चौराहों पर मैस्टिक एस्फाल्ट टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करते हुए एक खास कोटिंग लगाएगा. यह दिखने में आम तारकोल की सड़क से बिल्कुल अलग होगी.

Road

35 करोड़ होंगे खर्च

FMDA के एक अधिकारी ने बताया कि इस टेक्नोलॉजी से तैयार की गई सड़कों की सुविधा लंबे समय तक मिलती रहेगी क्योंकि जलभराव से इन सड़कों की हालत खराब नहीं होगी. उन्होंने बताया कि अगले सप्ताह इसपर काम शुरू कर दिया जाएगा. ग्रेटर फरीदाबाद की सभी सड़कों की मरम्मत, दुरस्त कार्य या फिर नवनिर्माण, अब FMDA द्वारा ही किए जाएंगे.

ग्रेटर फरीदाबाद को विकसित करते समय हरियाणा अर्बन डेवलपमेंट ऑथोरिटी ने मास्टर रोड और चौराहों का निर्माण करवाया था. 45 किलोमीटर लंबी सिक्स लेन की मास्टर रोड विकसित हो रहे ग्रेटर फरीदाबाद में सेक्टर-75 को 89 से कनेक्टिविटी प्रदान करती है. करीब 3 दर्जन सोसायटियों में रहने वाली लाखों की आबादी और आसपास के 19 गांवों के लोग मास्टर रोड और चौराहों से आवागमन करते हैं. अब FMDA द्वारा इन मास्टर रोड पर 35 करोड़ रुपए की लागत से खास कोटिंग कराई जा रही है ताकि लंबे समय तक सड़क की गुणवत्ता बनी रहे.

स्पेशल कोटिंग से लंबी चलेगी सड़कें

वर्तमान में FMDA द्वारा DPS चौक, अमोलिक चौक, BPTP चौक और उपाध्याय चौक बनाए जा रहे हैं. इन चौराहों की आसपास की सड़कों पर स्पेशल कोटिंग की जाएगी. इससे ये सड़कें लंबे समय तक चलेगी. अभी इन चौराहों के आसपास की सड़कें खस्ताहाल स्थिति से जूझ रही है और यहां सड़क कम और गढ्ढे ज्यादा दिखाई दे रहे हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.