चंडीगढ़ | विद्यार्थियों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. हरियाणा विद्यालय शिक्षा निदेशालय (HBSE) ने शैक्षणिक सत्र 2025- 26 के तहत कक्षा पहली से कक्षा 8वीं तक की वार्षिक परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है. शिक्षा विभाग द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार वार्षिक परीक्षाएं 11 मार्च 2026 से शुरू होकर 18 मार्च 2026 तक होगी.
शिक्षा विभाग ने दिए निर्देश
परीक्षाएं राज्य के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में निर्धारित समय- सारिणी के अनुसार संपन्न कराई जाएगी. विभाग ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और स्कूल प्रबंधन को परीक्षा संबंधी दिशा- निर्देश पहले ही भेज दिए ताकि परीक्षाएं सुचारू रूप से कराई जा सके. विद्यार्थिंयों की उपस्थिति, मूल्यांकन प्रक्रिया और परिणाम तैयार करने के लिए स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं.
यह रहेगा परीक्षा शेड्यूल
11 मार्च से शुरू होने वाली विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षा का समय सुबह 8:30 बजे से 11:30 बजे तक रहेगा. डेटशीट के अनुसार कक्षा पहली से 5वीं तक के विद्यार्थियों की 13 मार्च को अंग्रेजी, 14 मार्च को हिंदी, 16 मार्च को गणित, और 18 मार्च को EVS विषय का पेपर होगा. कक्षा छठी के लिए 11 मार्च को हिंदी, 12 मार्च को अंग्रेजी, 13 मार्च को संस्कृत, उर्दू व पंजाबी, 14 मार्च को विज्ञान, 16 मार्च को सामाजिक विज्ञान, 18 को गणित की परीक्षा होगी.
7वीं के विद्यार्थियों की 11 मार्च को अंग्रेजी, 12 मार्च को विज्ञान, 13 मार्च को गणित, 14 मार्च को संस्कृत, उर्दू व पंजाबी, 16 मार्च को सामाजिक विज्ञान,17 मार्च को हिंदी, व 18 मार्च को ड्राइंग और संगीत की परीक्षा होगी. कक्षा 8वीं की 11 मार्च को गणित, 12 मार्च को हिंदी, 13 मार्च को अंग्रेजी, 14 मार्च को सामाजिक विज्ञान, 16 को संस्कृत, उर्दू व पंजाबी, 17 मार्च को ड्राइंग व संगीत और 18 मार्च को विज्ञान की परीक्षा होगी. नई शिक्षा नीति के तहत, असफल विद्यार्थियों और ऐसे विद्यार्थी जो अपने अंकों में वृद्धि करना चाहते है उनके लिए अप्रैल में सप्लीमेंटरी परीक्षा का आयोजन होगा.
