हिसार में सुरक्षित होगा सफर, सांसद जेपी ने मुकलान- चौधरीवास व सरसौद में बाईपास का रखा प्रस्ताव

हिसार | वाहन चालकों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. जिला हिसार में NH-52 पर मुकलान, सरसौद-बिचपड़ी और चौधरीवास में बाईपास निर्माण के प्रस्ताव को नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) को भेज दिए हैं. जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में शुक्रवार को NHAI के प्रोजेक्ट डायरेक्टर विपिन मंगला ने हिसार लोकसभा सीट से कांग्रेस सांसद जयप्रकाश उर्फ जेपी को यह जानकारी दी है.

Road Sadak

मैयड़ में बाईपास की नहीं जरूरत

इसकी स्टेटस रिपोर्ट पर उन्होंने बताया कि यह प्रस्ताव करीब दो साल से लंबित है. इस पर सांसद जेपी ने कहा कि इन प्रोजेक्ट की फाइलें उन्हें उपलब्ध कराई जाएं ताकि इस मामले को संसद में उठा सकें. बैठक की अध्यक्षता कर रहे सांसद ने गांव मैयड़ में बाईपास निर्माण पर भी सवाल किया.

विपिन मंगला ने बताया कि मैयड़ के लिए ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं है. हिसार में प्रस्तावित रिंग रोड बनने के बाद इसकी आवश्यकता ही नहीं रहेगी और भारी वाहन बाईपास से गुजर सकेंगे. NH- 52 पर गांव जुगलान के पास व्हीक्युलर अंडरपास का टेंडर लगा दिया है जिसे इसी महीने खोला जाएगा.

यह भी पढ़े -  Safai Karamchari Jobs: सफाई कर्मचारी भर्ती शुरू, 28 जुलाई से पहले करें आवेदन

हरियाणा में सड़कों की बदहाल स्थिति

कांग्रेस सांसद ने कहा कि पूरे देश में सबसे अधिक टोल टैक्स हरियाणा में वसूला जा रहा है. लोगों को बदहाल सड़कों से गुजरना पड़ रहा है. हिसार से दिल्ली के बीच हाइवे की हालत बेहद खराब है. सांसद ने हांसी से बरवाला सड़क मार्ग की बदहाली पर भी सवाल खड़ा किया. इस पर अधिकारियों ने बताया कि 15 दिन के भीतर इस सड़क मार्ग को दुरुस्त कर दिया जाएगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.