अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर लाडो को मिला लक्ष्मी का तोहफा, हरियाणा CM ने जारी किए 200 करोड़ रुपए

सिरसा | हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी रविवार को सिरसा दौरे पर पहुंचे थे जहां उन्होंने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित राज्यस्तरीय समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की. इस दौरान उन्होंने ‘महिला उद्यमिता मंच’ की हरियाणा इकाई का शुभारंभ भी किया.

Lado Laxmi Yojana Mahila Ladies CM

इन उद्योगों को मिलेगी एक्सट्रा सब्सिडी

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नायब सैनी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रदेश की महिलाओं को एक बड़ा तोहफा दिया. उन्होंने कहा कि सूबे में महिलाओं को रोजगार प्रदान करने वाली औद्योगिक इकाइयों को हमारी सरकार द्वारा एक्सट्रा सब्सिडी राशि का लाभ दिया जाएगा. उन्होंने ‘महिला उद्यमिता मंच’ के हरियाणा अध्याय के शुभारंभ को महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बताया.

लाडो को मिला लक्ष्मी का तोहफा

इस अवसर पर उन्होंने दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना की पात्र महिलाओं के बैंक खातों में पांचवीं किस्त के रूप में 200.77 करोड़ रुपए की धनराशि जारी की. विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत 1,338.61 करोड़ रुपए और ‘हर घर- हर गृहिणी’ योजना के तहत 20.21 करोड़ रुपए की धनराशि सीधे पात्र महिलाओं के बैंक खातों में हस्तांतरित की.

यह भी पढ़े -  एक क्लिक में CM सैनी ने जारी किए 1582 करोड़, इन योजनाओं के लाभार्थियों को मिला फायदा; जानें यहां

मुख्यमंत्री ने 16 महिला उद्यमियों को स्टार्टअप्स के लिए 3 करोड़ के सीड मनी चेक भी वितरित किए. उन्होंने कहा कि यह मंच खुद का व्यवसाय शुरू करने की इच्छुक महिलाओं के लिए वरदान साबित होगा. इन महिलाओं को यह मंच आधुनिक बाजार प्रौद्योगिकियों और विपणन तकनीकों से परिचित कराएगा. सीएम ने अधिक से अधिक महिलाओं को इससे जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया ताकि वे इसका अधिकतम लाभ उठा सकें.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.