खुशखबरी: दिल्ली के हाथी चौक से छू- मंतर होगा ट्रैफिक जाम, NHAI ने बनाया खास प्लान

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के ट्रैफिक जाम से कोई अछूता नहीं है. हालांकि, यहां की सड़कों पर ट्रैफिक संचालन को सुगम बनाने की दिशा में निरंतर नए प्रयास किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में राजधानी में सफर करने वालों के लिए एक और अच्छी खबर सामने आई है. यहां हाथी चौक से ट्रैफिक जाम की जकड़न दूर करने के लिए नेशनल हाईवे ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने एक विशेष प्लान तैयार किया है.

Delhi Traffic Police

द्वारका इलाके में मुसीबत बना ट्रैफिक जाम

द्वारका इलाके में अर्बन एक्सटेंशन रोड- 2 (UER- 2) बनने के बाद कुछ इलाकों में ट्रैफिक जाम की जकड़न लोगों के लिए सिरदर्द बनने लगी है. खासकर हाथी चौक, भरथल चौक और धूल सिरस चौक पर पीक आवर्स के दौरान अक्सर ट्रैफिक जाम से जूझना पड़ रहा है. इन जगहों से रोजाना बड़ी संख्या में वाहनों की आवाजाही रहती है जिससे लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है.

सबसे ज्यादा परेशानी हाथी चौक पर लगने वाले ट्रैफिक जाम से झेलनी पड़ रही है. इसी परेशानी को दूर करने के लिए NHAI ने लालबत्ती लगाने की तैयारियां शुरू कर दी है. इससे ट्रैफिक कंट्रोल करने में आसानी होगी और वाहनों का आवागमन आसान हो जाएगा.

NHAI ने बनाया खास प्लान

UER- 2 के निर्माण से दिल्ली स्थित IGI एयरपोर्ट से बवाना और अलीपुर का सफर पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया हैं परन्तु द्वारका सेक्टर- 21 मेट्रो स्टेशन के पास हाथी चौक पर गाड़ियों को आगे जाने के लिए सही रास्ता नहीं मिल रहा है. ऐसे में उन्हें आगे जाकर यू- टर्न लेना पड़ता है. सड़क की चौड़ाई कम हैं जिसके चलते यहां ट्रैफिक जाम से जूझना पड़ता है.

यह भी पढ़े -  एशिया का सबसे बड़ा मसाला बाजार, यहां 20 हजार दुकानों से चलता है करोड़ों का कारोबार

इसी परेशानी को दूर करने के लिए NHAI ने समालखा की तरफ जाने वाले सड़क को बनाने का काम शुरू कर दिया है. यहां दो नई लालबत्तियां लगाई जाएगी ताकि अलग- अलग दिशाओं से आने वाले वाहनों को आसानी से रास्ता मिल सके. NHAI ने बताया कि इस महीने के आखिर तक इस काम को पूरा कर लिया जाएगा ताकि लोगों को जल्द से जल्द राहत मिल जाएं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.