हरियाणा पुलिस में बड़ा बदलाव, अब ऑनलाइन होगी ट्रांसफर- पोस्टिंग

यमुनानगर | हरियाणा के पुलिस विभाग में ट्रांसफर और पोस्टिंग के लिए एक बदलाव किया जा रहा है. अब पुलिस डिपार्टमेंट में ऑनलाइन ड्राइव लागू हो रही है. यह व्यवस्था अन्य कई विभागों में  पहले से लागू है, अब यह पुलिस विभाग में भी लागू की जा रही है.पुलिस मुख्यालय पंचकूला की तरफ से जारी आदेश के मुताबिक सिपाही (जनरल ड्यूटी) पुरुष बैच नंबर 92 और 93 तथा महिला बैच नंबर 91, 92 और 93 के लिए ऑनलाइन डिस्ट्रिक्ट अलॉटमेंट ड्राइव शुरू हुई है.

POLICE 3

हरियाणा पुलिस में बड़ा बदलाव

यह प्रक्रिया 2 मार्च को शुरू हुई है, जिसमें 20 मार्च तक अप्लाई कर सकते हैं. जिन सिपाहियों ने अपनी ट्रेनिंग पूरी कर ली है वें सिपाही अपने पसंदीदा जिलों या यूनिटों के ऑप्शन ऑनलाइन माध्यम से भर सकेंगे. पुलिस मुख्यालय द्वारा सभी जिला पुलिस अधीक्षकों, पुलिस आयुक्तों और हरियाणा सशस्त्र पुलिस की वाहिनियों को निर्देशित किया गया हैं कि वे बेसिक प्रशिक्षण पास कर चुके सिपाहियों को इस प्रोसेस की जानकारी दें तथा उन्हें वक्त पर ऑप्शन भरने के लिए प्रेरणा दें.

सॉफ्टवेयर से होगा फैसला

नई व्यवस्था की विशेष बात ये है कि जिला आवंटन पूर्ण रूप से डिजिटल रहेगा. सिपाहियों को उनके मेरिट स्कोर और उनके द्वारा भरे गए वऑप्शन के आधार पर डिस्ट्रिक्ट अलॉट की जाएगी. यह  पूरी प्रक्रिया सॉफ्टवेयर के जरिए ऑटोमैटिक होगी. इसमें किसी भी प्रकार का मानवीय दखल नहीं होगा. अधिकारियों के मुताबिक, इससे पोस्टिंग प्रक्रिया में और ज्यादा पारदर्शिता आएगी. पक्षपात की कोई गुंजाइश नहीं रहेगी. इसके साथ ही उम्मीदवारों को भी विश्वास रहेगा कि उनका जिला आवंटनपूर्ण रूप से निष्पक्ष तरीके से हुआ है.

यह भी पढ़े -  Haryana State Transport Karnal Jobs: करनाल में इन पदों पर निकली वैकेंसी, 25 अगस्त से पहले करें आवेदन

होगी ट्रांसफर- पोस्टिंग

सिपाही अपने रोल नंबर या मोबाइल नंबर के जरिए निर्धारित पोर्टल पर लॉग इन कर सकेंगे. वहां मौजूद जिलों या यूनिटों के ऑप्शन दर्ज करेंगे. उम्मीदवार प्राथमिकता के मुताबिक जिलों को सेलेक्ट कर सकते हैं.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.